एक्सप्लोरर

सीएम योगी बोले- 'कभी कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं थे, आज राजस्व सरप्लस राज्य बना यूपी'

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को किया संबोधित, बोले- कभी कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं थे, आज यूपी राजस्व सरप्लस राज्य बन गया.

Lucknow News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कभी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं होते थे, लेकिन आज यूपी रेवेन्यू सरप्लस यानी राजस्व अधिशेष राज्य बन चुका है. उन्होंने कहा कि फिक्की ने निवेशकों के लिए सकारात्मक माहौल और उद्योगों के अनुकूल ईकोसिस्टम बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग किया है.

सीएम ने इस अवसर को खास बताते हुए कहा कि आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है, जिन्होंने आर्थिक और सामाजिक समानता का सपना देखा था. आज यूपी उनके सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है.

सीएम योगी ने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू’ राज्यों की श्रेणी में गिना जाता था, लेकिन बीते सात-आठ वर्षों में हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. अब यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. यहां का कानून-व्यवस्था का मॉडल पूरे देश के लिए मिसाल बन रहा है.

पहले गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार में होती थी यूपी की पहचान- CM
उन्होंने कहा कि पहले यूपी की पहचान अराजकता, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से होती थी. लोग अपनी पहचान छुपाते थे. लेकिन आज लाउडस्पीकरों का शोर थमा है, सड़कों पर धार्मिक उन्माद की जगह शांति है और बेटियां व व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं.

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पहले यूपी में निवेशक आने से डरते थे, कंपनियां राज्य छोड़कर जाने को तैयार थीं, लेकिन अब 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश जमीन पर उतर चुका है. उन्होंने कहा कि 2017 में जब उनकी सरकार बनी थी तब संसाधनों की भारी कमी थी. कर्मचारियों की तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं थे. लेकिन सरकार ने बजट की रिसाव को रोका, भ्रष्टाचार खत्म किया और राजस्व में बड़ा सुधार किया.

इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर सीएम ने कहा कि आज यूपी देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे नेटवर्क, मेट्रो रेल सेवा, जलमार्ग और हवाई अड्डों वाला राज्य बन चुका है. 16 हवाई अड्डे चालू हैं और एशिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट निर्माणाधीन है. कृषि क्षेत्र में सुधार की बात करते हुए उन्होंने बताया कि अब गन्ना किसानों को भुगतान 3 से 7 दिनों में हो रहा है और 122 चीनी मिलें संचालित हो रही हैं. डीबीटी के जरिये सीधे किसानों के खातों में पैसा भेजा जा रहा है.

कुंभ मेले में पहले होती थी गंदगी और अव्यवस्था
महाकुंभ का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले कुंभ मेले में गंदगी और अव्यवस्था होती थी, लेकिन अब प्रयागराज समेत अयोध्या, काशी, मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था ने सबका मन मोह लिया है. 

सीएम ने कहा कि यूपी अब निवेशकों का ‘ड्रीम डेस्टिनेशन’ बन गया है. 33 सेक्टोरियल नीतियों और निवेश मित्र पोर्टल जैसे कदमों से 500 से ज्यादा अनुमतियां सिंगल विंडो सिस्टम के तहत दी जा रही हैं. इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योगपति और फिक्की के अध्यक्ष हर्षवर्धन अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: सपा चीफ अखिलेश यादव ने किया डॉ. अंबेडकर को याद, ‘सामाजिक न्याय के राज’ की स्थापना का लिया संकल्प

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget