एक्सप्लोरर

UP: 'नकारात्मकता किसी जन प्रतिनिधि को कभी आगे नहीं बढ़ा सकती', प्रबोधन कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सकारात्मक भाव बनाये रखने की नसीहत देते हुए कहा कि नकारात्मकता किसी जन प्रतिनिधि को कभी आगे नहीं बढ़ा सकती है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सकारात्मक भाव बनाये रखने की नसीहत देते हुए कहा कि नकारात्मकता किसी जन प्रतिनिधि को कभी आगे नहीं बढ़ा सकती है. उन्होंने विधानसभा सदस्यों को ’’ठेके—पटटे, तबादला—तैनाती’’ से दूरी बनाने की सलाह दी.

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां दूसरे दिन उत्तर प्रदेश विधान सभा में ई-विधान व्यवस्था एवं 18वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि एक विधायक के रूप में वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि एक जनप्रतिनिधि अपना जीवन जितना व्यावहारिक बना ले, जनता के साथ उसका संवाद जितना अच्छा होगा, जनता की अपेक्षाओं पर वह उतना ही खरा उतरता दिखाई देगा.' गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार सांसद रह चुके योगी आदित्यनाथ 18वीं विधानसभा में पहली बार गोरखपुर शहर क्षेत्र से सदस्य चुन कर आये हैं. पिछली बार वह विधान परिषद का सदस्य रहते हुए पांच वर्ष तक नेता सदन (मुख्यमंत्री) की भूमिका में रहे. उल्लेखनीय है कि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को यहां उत्तर प्रदेश विधान सभा में ई-विधान व्यवस्था एवं 18वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम का आरंभ किया. उप्र की 403 सदस्यों वाली विधानसभा के सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है और यह पहली बार होगा जब सत्र की कार्यवाही पेपरलेस (कागज विहीन) होगी.

Dehradun News: तीन सालों में देहरादून को मिलेगी खास सौगात, दो रूटों पर मेट्रो नियो चलाने की तैयारी

सीएम ने कही ये बड़ी बात

सीएम योगी ने कहा कि 'नकारात्मकता किसी जनप्रतिनिधि को कभी आगे नहीं बढ़ा सकती है. मैंने हमेशा देखा है, मैंने इस चुनाव में भी देखा कि एक सदस्य छोटी—छोटी बातों को लेकर जाम करते थे. विकास की कोई योजना आती तो भी धरना प्रदर्शन करते थे. विधानसभा का जिस दिन परिणाम आया, मैंने कहा उस क्षेत्र का परिणाम बताओ तो पता चला कि वे चौथे नंबर पर थे.' योगी ने कहा, ‘‘सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति का धैर्य, शालीनता हमेशा उसको आगे बढ़ाता है. उसका उतावलापन, उसका ठेके—पटटे के प्रति अनुराग, उसका हर एक मामले में हस्तक्षेप करना, हमेशा उसके पतन की ओर लेकर जाता है. उन्होंने कहा कि जितने उद्दंडता करने वाले लोग थे वे सब लुढ़कते चले गये तथा जनता जनार्दन सबकी छुट्टी करती चली गई. उन्होंने विधायकों को ठेके—पटटे, तबादला—तैनाती से दूर रहने की नसीहत दी और कहा कि यह बदनामी का कारण बनता है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अपेक्षा की कि वे नये सदस्यों को बोलने का मौका देंगे.

सीएम योगी ने सवाल उठाया कि अगर उत्तर प्रदेश में जातिवाद की राजनीति सच है तो सुरेश खन्ना (संसदीय कार्य व वित्त मंत्री) कैसे नौंवी बार विधायक बन गये जबकि उनकी जाति का वोट तो शाहजहांपुर में नहीं है. उन्होंने नये सदस्यों को सावधान करते हुए कहा कि जनता जनार्दन स्वरूप है. अगर कोई नकारात्मक है तो जनता उसे नकारात्मक भाव में ही लेती है.सीएम ने जोर देकर कहा कि 'अगर हमारे भाव सकारात्मक हैं, प्रदेश—देश हित में हैं, जनता हित में हैं, लोक कल्याण हित में हैं तो जनता भी उसे उसी भाव में लेती हैं.' राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि 128 ऐसे विधायक हैं जो पहली बार जनप्रतिनिधि बनकर विधानसभा में आये हैं. 47 महिलाएं हैं जो पहली बार विधायक बनकर इस सभा में आई हैं. उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि महिलाओं की संख्या बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें- 

Yamnotri Dham जाने वाली NH-94 सड़क का 12 मीटर हिस्सा धंसा, दो सौ से ज्यादा गाड़ियां फंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget