एक्सप्लोरर

लखनऊ: नगर निगम ने शुरू की अनूठी पहल, 'बर्तन बैंक' से मुफ्त में ले सकेंगे स्टील के बर्तन, जानें- क्या है छोटी सी शर्त

लखनऊ नगर निगम की योजना 5000 बर्तन का बैंक बनाने की है लेकिन फिलहाल शुरुआत 500 बर्तन से की गई है. निवेदन बस इतना कि जब आप बर्तन वापस करें तो एक बढ़ाकर.

लखनऊ: नगर निगम ने रविवार को राजधानी लखनऊ में अनूठी शुरुआत की है. ये अनूठी पहल है 'बर्तन बैंक' की. बर्तन बैंक यानी वो व्यवस्था जिसमें आपको अपने घर में किसी पार्टी या आयोजन के लिए बर्तनों की जरूरत है तो न किराए पर लेने पड़ेंगे और न ही डिस्पोजेबल बर्तन खरीदने होंगे. बस एक कॉल पर आप नगर निगम से मुफ्त में स्टील के बर्तन ले सकेंगे. निवेदन बस इतना कि जब आप बर्तन वापस करें तो एक बढ़ाकर. यानी अगर आपने 100 बर्तन लिए हैं तो वापस करते समय 101 दें.

500 बर्तन से की गई शुरुआत बर्तन बैंक का उद्घाटन करते समय मेयर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि वैसे तो ये प्रयास इसलिए किया गया है जिससे लोग डिस्पोजेबल बर्तनों का इस्तेमाल बंद कर दें और पर्यावरण स्वच्छ रहे. लेकिन इसका दूसरा पहलू ये भी है कि लोगों को मुफ्त में बर्तन मिलने से बड़ी राहत मिलेगी. नगर निगम की योजना 5000 बर्तन का बैंक बनाने की है लेकिन फिलहाल शुरुआत 500 बर्तन से की गई है. ये बर्तन CSR के तहत मिले हैं. इस योजना से डिस्पोजेबल का इस्तेमाल कम होने से स्वच्छता बढ़ेगी और उसका फायदा स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में भी होगा.

जानें- अहम बातें

- 6389300137 या 6389300139 पर कॉल करके कोई भी बर्तन की बुकिंग कर सकता है. - लखनऊ वन एप के माध्यम से भी ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है. - बुकिंग के अलावा इन्ही नंबर या एप के माध्यम से कोई बर्तन डोनेट भी कर सकता है.

शहर में होगी 'नेकी की दीवार' बर्तन बैंक के बाद अब नगर निगम दो और अनूठे काम करने जा रहा है. चंद दिनों में ही शहर भर में 'नेकी की दीवार' और 'थैला बैंक' भी शुरू होगा. नगर निगम शहर के सभी 8 जोन में 1-1 'नेकी की दीवार' भी शुरू करने जा रहा है. नेकी की दीवार यानी वो जगह जहां आपके पास जो भी अधिक है या जो भी श्रद्धा है वो डोनेट कर सकते हैं. जैसे कपड़े, खिलौने, बर्तन या कुछ और भी. यहां से ये सामान वो लोग ले सकेंगे जिन्हें इनकी जरूरत है. यानी आपका यहां छोड़ा कपड़ा किसी का तन ढकेगा, सर्दी से बचाएगा तो खिलौना किसी गरीब के बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाएगा. इसके अलावा नगर निगम थैला बैंक भी शुरू करेगा. शहर के सब्जी और फल मंडी में नगर निगम कपड़े के थैले के स्टॉल लगाएगा. यहां 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक कपड़े के थैले मिलेंगे. नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि इसका मकसद ये है की लोग पॉलीथीन की जगह कपड़े के थैले का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें:

लखनऊ: मलिन बस्तियों में दम तोड़ता नजर आ रहा है कोरोना वायरस, चौंकाने वाली है ये रिपोर्ट

उत्तराखंड: हरीश रावत के विकास कार्यों के दम पर 2022 के चुनाव में उतरेगी कांग्रेस, जनता को दिखाएगी वीडियो सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget