एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: हरीश रावत के विकास कार्यों के दम पर 2022 के चुनाव में उतरेगी कांग्रेस, जनता को दिखाएगी वीडियो सीरीज

उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक चल रहा है, अभी ये कहना मुश्किल है. इस बीच कांग्रेस के पूर्व व वर्तमान विधायकों ने हरीश रावत के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है.

हल्द्वानी: पहाड़ों में मौसम भले सर्द हो लेकिन सियासत गरमाती जा रही है. 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर शनिवार को कांग्रेस के पूर्व और वर्तमान विधायक, राज्य सभा सांसद हल्द्वानी में एकजुट हुए. पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव हरीश रावत के चेहरे पर चुनाव लड़ने की घोषणा की.

हरीश रावत के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसे अपना चेहरा बनाएगी, इसे लेकर हल्द्वानी में कांग्रेस के बैठक हुई. इस बैठक में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, जागेश्वर से विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा से पूर्व विधायक मनोज तिवारी, धारचूला विधायक हरीश धामी, ललित फर्सवाण, विधायक हिमेश खर्कवाल मीडिया से मुखातिब हुए. सभी कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि हरीश रावत सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा जाएगा, हल्द्वानी में हरीश रावत से जुड़ी पहली सीरीज भी लॉन्च की गई. मिशन 2022 से पहले हरीश रावत से जुड़ी अन्य 12 सीरीज और जनता के सामने लायी जाएंगी.

बागियों पर भड़के

बागियों के मुद्दे पर भी कांग्रेस के नेता एक जुट नज़र आये. राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, जागेश्वर से विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है, उनको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके अलावा हरीश रावत 2022 में प्रदेश की जिन 70 विधानसभा सीटों पर से चुनाव लड़ना चाहेंगे, उनका स्वागत होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर कहीं भी किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है, और जो लोग हरीश रावत पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं, वह केवल बरसाती मेंढक हैं.

वीडियो सीरीज के सहारे कांग्रेस

जिस वीडियो सीरीज के सहारे कांग्रेस जनता के बीच जाना चाह रही है, उसका मक़सद हरीश रावत का कार्यकाल और बीजेपी सरकार के कार्यकाल के बीच के अंतर को दिखाना है. उनके मुताबिक बीजेपी की नकारात्मकता को प्रदेश की जनता के बीच लायेंगे और 2022 में अपनी सरकार बनाएंगे.

बहरहाल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद से लेकर पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक 2022 में विधानसभा चुनाव हरीश रावत के दम पर लड़ने का जोश भर रहे हो, लेकिन नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसी भी पदाधिकारी का शामिल ना होना यही प्रदर्शित कर रहा है कि कांग्रेस के अंदर अभी भी गुटबाजी है और इस बैठक को हरीश रावत समर्थित गुट कहा जाएगा, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोई भी सदस्य इस मीटिंग में नजर नहीं आया. लिहाजा ऐसे हालातों में 2022 का मिशन कांग्रेस के लिए कैसे आसान होगा यह देखना बाकी है.

ये भी पढ़ें.

किसान आंदोलन पर बसपा सुप्रीमो मायावती की नसीहत, कहा- 'कृषि कानून पर दोबारा विचार हो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget