एक्सप्लोरर

Lucknow Murder Case: लखनऊ में दारू पार्टी में चली गोली, BBD में पढ़ने वाली छात्रा की मौत, पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Nishtha Tiwari Murder Case: हरदोई की रहने वाली छात्रा निष्ठा तिवारी की गोली लगने से मौत के मामले में उसके पिता ने आरोपी युवक को पेशेवर अपराधी बताते हुए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के बीबीडी (BBD) में पढ़ने वाली छात्रा की बुधवार रात गोली लगने से मौत हो गई. दयाल रेजीडेंसी (Dayal Residency) के मकान नंबर ए 9 में शराब पार्टी के दौरान गोली चली. इसमें छात्रा को गोली लग गई थी. चिनहट थाना क्षेत्र में स्थित दयाल रेजीडेंसी में छात्रा निष्ठा तिवारी (Nishtha Tiwari) की मौत हुई. गोली लगने के बाद निष्ठा तिवारी को आनन-फानन में लड़के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मौके से आदित्य पाठक नाम के छात्र सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है. निष्ठा बीबीडी में बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी और हरदोई की रहने वाली थी. उसके पिता संतोष तिवारी यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कन्नौज में तैनात हैं. वहीं उनका पूरा परिवार हरदोई में रहता है.

इंस्टाग्राम के जरिए परेशान करता था लड़का

छात्रा के पिता ने बताया कि उसने कुछ समय पहले बताया था कि आदित्य नाम का एक लड़का इंस्टाग्राम के माध्यम से उसे परेशान करता है. इस पर उसके पिता ने लड़के को ब्लॉक करने की बात कही थी. छात्रा के पिता का कहना है कि बुधवार रात उनकी बेटी गणेश उत्सव के कार्यक्रम में बीबीडी में गई थी, उसके बाद कैसे उस लड़के ने उनकी बेटी को परेशान किया और दयाल रेजिडेंसी लेकर गए, इसकी उनको जानकारी नहीं है. लड़की के पिता आदित्य को पेशेवर अपराधी बताते हुए उसको कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.

लोहिया अस्पताल से मिली पुलिस को सूचना

इस मामले पर एडीसीपी अली अब्बास ने कहा कि रात गोली लगने के बाद लड़की को लोहिया अस्पताल लाया गया था, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस को लोहिया अस्पताल की ओर से सूचित किया गया कि एक लड़की है, जो ब्रॉट डेड है. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि रात में गोली चली है, जिसमें लड़की को इंजरी हुई. विस्तृत तरीके से पूछताछ हुई तो मालूम चला लड़की हरदोई की रहने वाली है.

छोटा ठेकेदार है आरोपी

एडीसीपी ने बताया कि सूचना होने के बाद परिजन लखनऊ पहुंचे. परिवार की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें नामजद व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी. अभी तक की जानकारी में अवैध पिस्टल की जानकारी मिली है. इस घटना को जिसने अंजाम दिया है, वह छोटा ठेकेदार है. यह जांच का विषय है कि लड़की किस स्थिति में यहां पर आई. वजह अब तक समझ में नहीं आई है कि वह क्यों यहां पर आई थी.

ये भी पढ़ें- UP School: यूपी में अब सरकारी स्कूल के शिक्षकों को मोबाइल एप के जरिए मिलेगी छु्ट्टी, प्रशासन ने जारी किए आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget