एक्सप्लोरर

'गंदी नाली में डुबो दूंगी...' गंदगी देखकर मेयर सुषमा खर्कवाल ने जोनल अधिकारी को लगाई फटकार

Lucknow News: लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवार ने अधिकारियों को कहा कि इसी सफाई के लिए नगर निगम ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं और यह पैसा जनता के टैक्स का पैसा है, तो सफाई तो करनी ही पड़ेगी.

UP News: राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मेयर शहर के अलीगंज इलाके की बदहाल सफाई व्यवस्था पर अधिकारी को डांटती हुई दिखाई दे रही हैं. मेयर जोन 3 का निरीक्षण कर रही थीं, इस दौरान अलीगंज में लोगों ने बताया कि नाली की सफाई 1 साल से नहीं हुई है. जब मेयर ने मौके पर देखा तो स्थिति खराब थी, इस पर मेयर ने वहां मौजूद नगर निगम कर्मचारियों से कहा तुम्हें इसी गंदी नाली में डुबो दूंगी, अगर काम नहीं कर पा रहे हो तो इस्तीफा देकर घर चले जाओ.

मेयर ने अधिकारियों को कहा कि इसी सफाई के लिए नगर निगम ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं और यह पैसा जनता के टैक्स का पैसा है, तो सफाई तो करनी ही पड़ेगी. मेयर ने जोनल अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए. वहीं कूड़ा उठाकर इधर उधर फेंकने वाले कर्मचारियों पर भी उन्होंने कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं. 

महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रही थीं. महापौर ने विश्वविद्यालय मार्ग, मनकामेश्वर मंदिर वार्ड, विवेकानंद हॉस्पिटल के सामने, ग्लोब अस्पताल के पास, महानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास, भरवारा मल्हार वार्ड जैसे अलग-अलग क्षेत्र में दौरा कर वहां सफाई की स्थिति देखी और कमियां मिलने पर कर्मियों को फटकार लगाई. इस दौरान नगर निगम के अफसरों ने जब देखा कि महापौर काफी गुस्सा में है तो उन्होंने उसकी गेंद कार्यदाई संस्था सुएज इंडिया के पाले में डाल दी और कहा कि सफाई करने वाली कंपनी ठीक से काम नहीं कर रही है. इस पर महापौर ने कहा जब कंपनी काम नहीं कर पा रही है तो उनके खिलाफ क्या करवाई हुई है. उन्होंने सूएज इंडिया कंपनी के अधिकारियों को फोन लगाकर टेंडर वापस लेने की धमकी तक दे डाली.

जनता की गाढ़ी कमाई का है पैसा- मेयर सुषमा खर्कवाल

इस प्रकरण पर महापौर ने अपने एक बयान में बताया कि जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा शहर के विकास में खर्च होता है और उसको साफ-सुथरा बनाने के लिए हम इसका इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा कि नाला सफाई के लिए नगर निगम ने 16 करोड़ रुपये खर्च किए हैं पर उसके बावजूद नाले साफ नहीं है. 

बलिया में चाचा बना हैवान, 16 साल की भतीजी का घर में घुसकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget