एक्सप्लोरर

लखनऊ में गैस गोदाम के अंदर तेज धमाका, सिलेंडर फटने से आधा दर्जन लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

UP News: इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.

Lucknow Cylinder Blast: यूपी की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक अवैध गैस गोदाम में शुक्रवार की देर शाम जबरदस्त ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट के कारण करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर तैनात कर दी गई हैं. घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. ब्लास्ट के कारण आसपास के क्षेत्र में काफी खलबली मच गई और लोग दहशत में आ गए. धमाके के कारण कई लोग घायल हो गए और उन्हें तत्काल नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया. सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गैस कटिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार, अवैध गोदाम में गैस कटिंग के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई. इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

सीएफओ लखनऊ मंगेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा में गैस सिलेंडर फटने से 5 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है. उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था. मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, फिलहाल अभी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर: सावधान! पुराने आलू को नया बनाने का अनोखा खेल, हो सकता है किडनी-लीवर फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget