एक्सप्लोरर

Lucknow Murder: घरेलू विवाद में पति बना जल्लाद, 18 बार चाकू से वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Murder Case: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से भाग निकला था. पुलिस ने फॉरेंसिक यूनिट, डॉग स्कवायड के साथ मौके का निरीक्षण किया. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया.

UP Murder Case: राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. दोनों के बीच घरेलू विवाद में आए दिन झगड़ा होता था. शराबी और जुआरी पति पत्नी के चरित्र पर शक भी जताता था. शराब और जुए के लिए पैसा नहीं मिलने पर पत्नी से लड़ाई भी होती थी. घरेलू कलह से तंग आकर पति ने पत्नी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. उसने दोनों बेटों को बेहोश करने के लिए नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. बेहोश होने के बाद पति ने किचन के चाकू से पत्नी पर ताबड़तोड़ 18 वार कर दिए.

चाकू से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

हमले में पत्नी की मौके पर मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से भाग निकला. होश में आने के बाद घर का वीभत्स नजारा देखकर छोटे बेटे ने मामा को फोन लगाया. मामा ने बहनोई के खिलाफ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया. डीसीपी पश्चिमी राहुल राज ने बताया कि भाई अमन साहू ने बहन को चाकू से मौत के घाट उतारे जाने की सूचना दी. पुलिस ने फॉरेंसिक यूनिट, डॉग स्कवायड के साथ मौके का निरीक्षण किया. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया.

सुनियोजित तरीके से वारदात को दिया अंजाम

आरोपी को पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम एक्टिव हुई. मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कृष्णानगर में छिपा बैठा है. सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी पश्चिमी के मुताबिक आनंदेश्वर पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है. उसने वारदात को अंजाम देने से पहले पत्नी के हाथ पैर बांध दिए थे. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ शुरू की गई.

उसने बताया कि घरेलू विवाद में आए दिन पत्नी से झगड़ा होता था. हत्याकांड को अंजाम सुनियोजित तरीके से दिया गया है. पुलिस ने बताया कि पति की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है. फिजियोथेरेपिस्ट आनंदेश्वर का आपराधिक इतिहास नहीं है. पति-पत्नी में घरेलू झगड़ा विवाद का कारण बना. 

Lucknow SGPGI Fire: आग लगने की घटना के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे लखनऊ पीजीआई, जाना मरीजों का हाल-चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget