एक्सप्लोरर

ऋत्विक पांडे हत्याकांड पर यूपी की सियासत तेज, BJP विधायक राजेश्वर सिंह ने अखिलेश पर किया पलटवार

Lucknow Hrithik Murder Case: लखनऊ के बंथरा में बीते 22 जुलाई को ऋत्विक पांडेय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. अब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित के परिवार से मिलने जाएगा.

Lucknow Hrithik Panday Murder Case: लखनऊ के ऋत्विक पांडेय हत्याकांड पर सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है. समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण नेताओं का एक दल 28 जुलाई को ऋत्विक के घर पर जा रहा है. वहीं अब लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा से बीजेपी विधायक और पूर्व ED अधिकारी राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार किया है. 

बीजेपी विधायक और पूर्व ED अधिकारी राजेश्वर सिंह ने कहा, ''अखिलेश यादव आपके राज में उत्तर प्रदेश को हत्या एवं लूट के लिए जाना जाता था. हर दिन औसतन 13 हत्याएं होती थी. 5 साल में 25,000 हत्याएं हुई हैं. सरकार माफिया चलाते थे. हत्या के मामले में यूपी पूरे देश में नंबर वन था.'' 

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने क्या कहा?

राजेश्वर सिंह ने कहा कि आप यानी अखिलेश यादव एक दुखद घटना पर राजनीति करना बंद कीजिए. आप एक वरिष्ठ नेता हैं. जिस दुखद घटना पर आपको संवेदनशील होना चाहिए उस पर बयान देकर समाज में उन्माद और विभाजन फैलाना ठीक नहीं. मेरा सुझाव है अपने विवेक का इस्तेमाल कीजिए. कुछ हताश हारे हुए स्थानीय टिकेटार्थी और चुनाव परिजीवी नेताओं के बहकावे में मत आइए.

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने एक्स पर लिखा, ''सरोजनीनगर में एक युवा की दर्दनाक मृत्यु, मेरे सरोजनीनगर परिवार की बड़ी क्षति है. हम आश्वस्त है, श्रद्धेय @myogiadityanath जी के शासन में हर अपराधी को उचित दंड मिला है. सरकार ने सख़्त कार्यवाही की है, लापरवाह अधिकारियों को निलम्बित कर दिया और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.न कोई बचा है, न कोई बचेगा, सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है, योगी जी के राज में न्याय होगा.''

सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा लखनऊ 

लखनऊ के बंथरा में बीते 22 जुलाई को ऋतिक पांडेय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. बिजली सप्लाई विवाद को लेकर ये दो पक्षों में विवाद हो गया था. इस हादसे में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे से धावा बोल दिया, जिसमें ऋतिक की मौत हो गई. अब इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ऋत्विक के घर जाएगा.

ये भी पढ़ें: विधायक बेदीराम और विपुल दुबे को MP-MLA कोर्ट से बड़ा झटका, पेपरलीक मामले में आरोप तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget