एक्सप्लोरर

Guddu Muslim News: इतनी गोलियां मारी जाएंगी कि पुलिस भी...', गुड्डू मुस्लिम के नाम की चिट्ठी से हड़कंप

Shaista Parveen News: लखनऊ में एक देवेंद्र तिवारी नाम के एक शख्स को गुड्डू मुस्लिम के नाम से जाने से मारने की धमकी भरी चिट्ठी मिली है, जिसमें उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है.

Guddu Muslim Letter: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf) की हत्या के बाद भी उसके नाम का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) समेत दो और शूटरों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस इन तक नहीं पहुंच पाई है, ऐसे में लखनऊ (Lucknow) में गुड्डू मुस्लिम के नाम से एक धमकी भरी चिट्ठी मिली है, जिससे हड़ंकप मच गया है. 

गुड्डू मुस्लिम के नाम से ये धमकी भरी चिट्ठी लखनऊ के आलमबाग में रहने वाले देवेंद्र तिवारी को मिली हैं. देवेंद्र तिवारी भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, खबर के मुताबिक गुरुवार रात को उनकी गाड़ी पर इस धमकी भरी चिट्ठी को किसी ने लगाया है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. इस चिट्ठी में उसने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. साथ ही ये धमकी भी दी गई है कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हे इतनी गोलियां मारी जाएंगी कि पुलिस भी कंफ्यूज हो जाएगी. 

गुड्डू मुस्लिम के नाम से मिली चिट्ठी

गुड्डू मुस्लिम नाम से आई ये चिट्ठी टाइप की गई है. इसमें लिखा हैं, "देवेंद्र तिवारी तुझे इतनी बार समझाया गया है, लेकिन फिर भी तू मान नहीं रहा है. तेरी पीआईएल की वजह से हम मुसलमानों के पेट पर लात पड़ी है. तुझे इतनी बार समझाया लेकिन तू मान नहीं रहा है... अब तू देख तेरा क्या हाल होता है... इतनी गोलियां मारी जाएंगी, कि पुलिस भी कंफ्यूज हो जाएगी. कल 20 लाख रुपये लेकर इलाहाबाद पहुंच जाना अपनी गाड़ी से.. वहां मेरे आदमी आकर तेरे से ले लेगा... भाभी ने कहा कि अभी सांसद जी है मरे हैं हम लोग जिंदा है... हम लोगों को पता है कि हम लोगों के साथ क्या होना है... तुम तीनों को मारकर ही हम लोग मरेंगे. पुलिस को खबर दी तो बहुत बुरा होगा. तू कहां-कहां रहते हैं मुझे पता है. तेरे कारण ही मेरे खरबों रुपयों का नुकसान हुआ है. तेरा बाप.. गुड्डू मुस्लिम."

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस चिट्टी के मिलने के बाद देवेंद्र तिवारी ने पुलिस से शिकायत की है. इस लेटर में एडीजी एसटीएफ और सीएम योगी का भी नाम है. इस चिट्ठी के मिलने से हड़कंप मच गया है. गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकंड में भी शामिल है. यूपी एसटीएफ लगातार उसकी तलाश कर रही है. पुलिस ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: क्या गुड्डू मुस्लिम की मुखबिरी से हुआ अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर? जानें- क्यों उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget