एक्सप्लोरर

6 दिन से अपार्टमेंट में फंसे थे बुजुर्ग दंपति, बेटे की शिकायत पर सेना के जवानों ने पहुंचाया राशन

Lucknow News: मेजर शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि जब उन्हें माता-पिता की हालत पता चली तो उन्होंने तुरंत सीएम पोर्टल पर शिकायत की. सेना के जवानों की मदद से ही उनके माता-पिता को राहत मिल सकी.

UP News: राजधानी लखनऊ में एक अपार्टमेंट की लिफ्टें खराब होने से 15वीं मंजिल पर फंसे एक बुजुर्ग दंपती की मदद के लिए सेना के जवानों को आना पड़ा. सुल्तानपुर रोड पर पार्थ इंफ्रा अपार्टमेंट में रहने वाले 77 वर्षीय उमाशंकर श्रीवास्तव और उनकी 75 वर्षीय पत्नी रेखा श्रीवास्तव बीते छह दिन से अपने फ्लैट में फंसे हुए थे. इस दौरान उनका राशन तक खत्म हो गया. बेटे मेजर शिवम श्रीवास्तव ने जब यह बात सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई तो मामला सेना तक पहुंचा और फिर जवानों ने उनकी मदद की.

जानकारी के मुताबिक, मेजर शिवम श्रीवास्तव कश्मीर के अनंतनाग में तैनात हैं. उन्होंने बुधवार को सीएम पोर्टल पर अपार्टमेंट की लिफ्ट खराब होने की शिकायत दर्ज की. गुरुवार को सेना के जवानों की एक टीम लखनऊ पहुंची. लिफ्टें खराब होने के कारण जवानों ने 15वीं मंजिल तक 270 सीढ़ियां चढ़ीं. जवान उमाशंकर श्रीवास्तव और उनकी पत्नी के पास पहुंचे और उनको राशन और जरूरी सामान दिया. थोड़ी देर बाद मेंटेनेंस कर्मचारी भी पहुंचे और शाम तक लिफ्ट ठीक हो सकी.

उमाशंकर श्रीवास्तव भी सेना के रिटायर जवान हैं, जबकि उनकी पत्नी रेखा रेलवे से रिटायर हैं. उन्होंने बताया कि लिफ्ट खराब होने के बाद उन्होंने मेंटेनेंस देखने वालों से कई बार शिकायत की, लेकिन कर्मचारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे. बुजुर्गों ने बताया कि जब उन्होंने कहा कि लिफ्ट जल्दी ठीक करवा दीजिए, तो कर्मचारियों ने उल्टा डांटते हुए कह दिया कि खुद ही पैसे इकट्ठे करके बनवा लो.

छह दिन से परेशान थे बुजुर्ग

छह दिन से उमाशंकर श्रीवास्तव और उनकी पत्नी 15वीं मंजिल पर ही फंसे हुए थे. घर में खाने-पीने का सामान भी धीरे-धीरे खत्म हो गया था. मेजर शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि जब उन्हें माता-पिता की हालत पता चली तो उन्होंने तुरंत सीएम पोर्टल पर शिकायत की. सेना के जवानों की मदद से ही उनके माता-पिता को राहत मिल सकी.

अपार्टमेंट की लिफ्टें अक्सर होती है खराब

राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में अपार्टमेंट की लिफ्टें अक्सर खराब होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं. मेंटेनेंस का जिम्मा बिल्डर या मेंटेनेंस एजेंसी के पास होता है, लेकिन कई बार उनकी लापरवाही से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में ये मामला बताता है कि अगर बुजुर्गों या जरूरतमंदों की मदद के लिए सेना जैसे संस्थानों को आगे आना पड़े, तो कहीं न कहीं सिस्टम की बड़ी खामी सामने आ रही है. बुजुर्ग दंपती ने सरकार और सेना का आभार जताया और कहा कि उम्मीद है आगे ऐसी दिक्कतें दोबारा नहीं आएंगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget