एक्सप्लोरर

लखनऊ: मंदिर के बाहर ‘गोवंश के जानवर’ का सिर मिला, भड़के लोग, PAC और पुलिस तैनात

घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई. पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास कर रही है. पुलिस घटना की जांच में भी जुट गई है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मंदिर के बाहर शुक्रवार शाम को कथित तौर पर ‘गोवंश के एक जानवर’ का सिर पाये जाने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. हालांकि पुलिस और क्षेत्रीय विधायक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह द्वारा जारी एक वीडियो बयान के मुताबिक, मदेयगंज थानाक्षेत्र के हनुमंत नगर इलाके में गोवंश के एक जानवर का अवशेष पाये जाने की सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर सभी अधिकारी पहुंचे और अवशेष को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक से संपर्क किया जा रहा है.

क्या बोली पुलिस
उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है. इससे पहले पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी बयान के अनुसार, शुक्रवार शाम मदेयगंज थानाक्षेत्र में एक मंदिर के बाहर ‘गोवंश के एक जानवर का सिर’ पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई. बयान के मुताबिक, थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अवशेष को विधिसम्मत तरीके से तत्काल वहां से हटा दिया.

बयान में बताया गया कि मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है. लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया, “आज (शुक्रवार) शाम लखनऊ के हनुमंत नगर शांति वाटिका के पास खदरा में असामाजिक तत्वों द्वारा गाय का सर काटकर फेंके जाने की घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पुहंचा.” डॉ. बोरा ने बताया पुलिस गहराई से मामले की छानबीन कर रही है.

सपा के बागी विधायक को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी, जानिए क्या है मामला

घटना की गंभीरता से जांच जारी
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घटना सद्भाव को क्षति पहुंचाने का बड़ा षड्यंत्र है इसलिए दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई. पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास कर रही है. पुलिस के मुताबिक, घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. पुलिस के मुताबिक, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें के साथ-साथ किसी भी प्रकार की भ्रामक या उकसाने वाली सूचना सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित न करने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget