एक्सप्लोरर

लखनऊ में कारोबारी से लूट का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जेल में बनाया था लूट का प्लान

UP News: यूपी एसटीएफ ने व्यापारी से लूट के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने लखनऊ में 28 मार्च को कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने लखनऊ में 28 मार्च को हुए कारोबारी से लूट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसे लखनऊ के टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन यादव पुत्र स्व. रमेश चंद्र यादव, निवासी जोंधवल तेलियरगंज, थाना शिवकुटी, प्रयागराज के रूप में हुई है. उसे 10 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे एसटीएफ ने दबोचा.

एसटीएफ के अनुसार, 28 मार्च 2025 को लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात हुई थी. इस मामले में एफआईआर संख्या 46/25 दर्ज हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ की कई टीमें जांच और सूचना जुटाने में लगाई गई थीं. इस केस में अब तक मुख्य साजिशकर्ता प्रेम बहादुर सिंह, उसके साथी सोनेन्द्र सिंह, गौरव मिश्रा, एक लाख के इनामी सुशील मिश्रा और वैभव सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. वैभव को तो 9 अप्रैल को पीजीआई क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था.

जेल में बनी दोस्ती, बाहर आकर रची लूट की साजिश
पूछताछ में विपिन यादव ने खुलासा किया कि वह 2018 में प्रयागराज में वसीम रजा की हत्या के केस में नैनी जेल में बंद था. वहां उसकी मुलाकात सुशील मिश्रा, अनुज मौर्य, मोहित यादव और सतीश सिंह से हुई. जेल से छूटने के बाद पैसे की जरूरत में इन लोगों ने मिलकर लूट की साजिश रची. विपिन ने बताया कि सुशील मिश्रा ने उसे लखनऊ के एक बड़े व्यापारी से लूट की जानकारी दी और और लोगों को भी तैयार करने को कहा. इसके बाद सभी ने मिलकर लूट की योजना बनाई और 28 मार्च को वारदात को अंजाम दिया.

आरोपी पर पूर्व में दर्ज है हत्या का केस
गिरफ्तार आरोपी विपिन यादव के खिलाफ विकासनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5)/61(2)/310(2)/317(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. विपिन यादव पर पहले भी हत्या का केस दर्ज है. वर्ष 2018 में प्रयागराज के शिवकुटी थाने में वसीम रजा की हत्या के मामले में उस पर केस चल रहा है. इस गिरफ्तारी के साथ ही लखनऊ की इस बड़ी लूटकांड में शामिल ज्यादातर आरोपियों को एसटीएफ ने पकड़ लिया है. अब पुलिस इन सभी से गहन पूछताछ कर पूरे गिरोह की जानकारी जुटाने में लगी है.

ये भी पढ़ें: सपा सांसद को सताया जान जाने का डर! इलाहाबाद हाईकोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget