एक्सप्लोरर

लखनऊ में घर घुसा अजीब जानवर, लोग समझने लगे मगरमच्छ और फिर हुआ कुछ ऐसा

UP News: राजधानी के लखनऊ के गोमती नगर में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल मच गया जब वहां एक इमारत में दूसरी मंजिल पर गोह पहुंच गई. जिसे देखकर हर कोई डर गया और लोग उसको मगरमच्छ समझने लगे थे.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमतीनगर स्थित में आज उस वक्त अफरा तफरी का माहौल मच गया है जब दूसरी मंजिल पर एक गोह पहुंच गई.  शुरुआत में लोगों ने इसे मगरमच्छ समझ लिया था, इसकी लंबाई 4 फुट थी. इसी अफरा-तफरी के बीच लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचित किया. जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर गोह को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित जगह पर ले जाकर छोड़ दिया.

घटना सोमवार सुबह 9 बजे की है. जब गोमती नगर के विकल्प फंड स्थित एक चार मंजिला अपार्टमेंट में दूसरे मंजिल पर रह रहे हर्ष प्रताप सिंह के यहां गोह देखा गया. शुरुआत में उसको मगरमच्छ समझकर उनका परिवार डर गया और तभी परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे. इसकी जानकारी तुरंत लोगों ने 112 पर दी और फिर वन विभाग को भी सूचित किया गया.  

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
जिस बिल्डिंग में यह जानवर पहुंचा था वह चार मंजिला इमारत है और यहां कुल 16 फ्लैट है. इनमें 12 परिवार अभी रहते हैं. जिसमें 50 के करीब में लोग रहते हैं . लोगों ने इसको पहले मगरमच्छ समझ लिया था क्योंकि इसकी लंबाई 4 फुट के करीब थी. डर के मारे परिवार के लोगों ने अपनी सभी खिड़की दरवाजे बंद कर लिए थी और लोग अपने कमरे बंद कर बाहर निकल गए थे. जब यहां पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसको पकड़कर उसका रेस्क्यू किया. 

क्या बोले वन अधिकारी अंकित शुक्ला
उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय वन अधिकारी अंकित शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी पर वन विभाग की टीम पहुंची तो उसने देखा कि यह गोह है. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मीला जानवर होता है और इंसान के पैरों की धमक से भी डर जाता है. उन्होंने कहा कि यहां मगरमच्छ आने का कोई चांस नहीं है. कथाउता झील में भी कोई मगरमच्छ नहीं है, हालांकि कुकरेल के जंगल एरिया में कुछ मगरमच्छ है पर उनका यहां पहुंच पाना संभव नहीं है.जानकारों ने बताया कि यह विषैला जानवर नहीं है. ये दीवारों पर इतनी मजबूत पकड़ बना लेते हैं कि इसको हटाना मुश्किल हो जाता है.

ये भी पढ़ें:  कोर्ट पहुंचे इरफान सोलंकी बोले- 'मैं जिंदा हूं...', सपा विधायक को मिली नई तारीख

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget