एक्सप्लोरर

UP: आयुष कॉलेजों में हुए फर्जी दाखिले का मामला, सीएम योगी ने केंद्र से की CBI जांच की सिफारिश

उत्तर प्रदेश में नीट-यूजी 2021 परीक्षा के तहत अपात्र अभ्यर्थियों को सरकारी और प्राइवेट आयुष कॉलेजों में दाखिले का मामला तूल पकड़ रहा है. अब केंद्रीय जांच एजेंसी से इसकी जांच-पड़ताल कराई जाएगी.

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने केंद्र सरकार से 2021 में आयुष कॉलेजों (Ayush College) में प्रवेश के दौरान हुई कथित अनियमितता की जांच सीबीआई (CBI) से कराने की सिफारिश की है. अनियमितता के मामले में आरोपी आयुर्वेद सेवाएं के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर एस.एन.सिंह और शिक्षा निदेशालय के प्रभारी अधिकारी उमाकांत यादव को निलंबित कर दिया गया है.

ये दोनों ही लखनऊ के राजकीय आर्युवेद मेडिकल कॉलेज में फिलहाल कार्यरत थे. इसके अलावा यूनानी निदेशालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. मोहम्मद वसीम और होम्योपैथी निदेशालय के कार्यवाहक संयुक्त निदेशक विजय पुष्कर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

एसटीएफ को सौंपी गई थी जांच

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पालन करते हुए राजकीय आर्युवेद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस.एन. सिंह और प्रोफेसर उमाकान्त यादव को निलंबित कर दिया गया है जबकि डॉ. मोहम्मद वसीम और प्रो. विजय पुष्कर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. बता दें कि इससे पहले यह खबर आई थी कि फर्जी दाखिला मामले की जांच एसटीएफ द्वारा कराई जाएगी और उसे यह जिम्मेदार सौंप भी दी गई थी लेकिन अब सीबीआई जांच की बात सामने आ रही है.

य़ह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में आयुष कॉलेजों में दाखिले के नाम पर नीट यूजी-2021 की मेरिट सूची में स्थान बनाने वालों की जगह ऐसे लोगों को दाखिला दिया गया था जिनसे पैसे लिए गए थे. बताया जा रहा है कि सरकारी आयुष कॉलेजों के लिए पांच लाख रुपये और प्राइवेट कॉलेजों के लिए अभ्यर्थियों से 3.5 लाख रुपये वसूले गए थे. जबकि प्राइवेट होम्योपैथिक कॉलेजों में प्रवेश के लिए चार लाख और प्राइवेट कॉलेजों के लिए 2.5 लाख लिए गए थे. वहीं यूनानी कॉलेज में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से 2.5 लाख लिए गए थे. मामले की जानकारी सामने आने के बाद निदेशालय में दाखिले से जुड़े दस्तावेज को सील कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें -

UP Dengue Cases: यूपी में बढ़ रहे डेंगू के मामले, 9000 के करीब पहुंचा केस, हेल्पलाइन नंबर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget