एक्सप्लोरर

लखनऊ से मुंबई के बीच चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट

Lucknow News: देश में पहली बार स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को लखनऊ से मुंबई चलाने की योजना है. इस ट्रेन का रूट फाइनल हो गया है. इसकी समय सारणी जून में जारी होगी.

Vande Bharat Sleeper Coach: उत्तर प्रदेश को एक बार फिर रेलवे की बड़ी सौगात मिलने जा रही है. देश में पहली बार स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत उत्तर प्रदेश से ही होगी. इस ट्रेन का रूट फाइनल हो गया है और अब इसकी समय सारिणी जून में जारी होगी. इस एसी स्लीपर ट्रेन को राजधानी लखनऊ से मुंबई तक चलाने की योजना है. इससे न सिर्फ यूपी और मुंबई के बीच सफर आसान होगा, बल्कि लोगों को तेज और आराम दायक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, करीब छह महीने से इस रूट का सर्वे चल रहा था. पहले कानपुर, मथुरा, आगरा के रास्ते मुंबई जाने का प्रस्ताव था. फिर बरेली से आंवला, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन होते हुए आगरा और फिर मुंबई तक का रूट देखा गया. आखिर में बरेली जंक्शन होकर मुंबई जाने का रूट तय किया गया. अब यह ट्रेन लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन, आगरा होते हुए मुंबई जाएगी.

ट्रेन में होंगे कुल 20 कोच
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे. इनमें एसी फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड के अलावा दो एसएलआर कोच भी होंगे. इस ट्रेन में एक साथ 1200 यात्री सफर कर सकेंगे. रेलवे ने बताया कि ट्रेन की समय सारिणी तय करने का काम अंतिम चरण में है और जुलाई से ट्रेन को शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाने की योजना है. इससे यूपी के लोगों को मुंबई पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा.

गौरतलब है कि यूपी के वाराणसी से देश की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई थी. 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. यह ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलती है और इसकी रफ्तार व सुविधाओं के कारण यात्रियों में काफी लोकप्रिय है. अब वाराणसी और नई दिल्ली के बीच दो वंदेभारत ट्रेनें चल रही हैं, जिससे रोजाना हजारों यात्री लाभान्वित हो रहे हैं.

यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव
मुंबई के लिए फिलहाल बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें चल रही हैं. लेकिन इनमें अक्सर सीटों की भारी कमी रहती है. नई स्लीपर वंदेभारत के शुरू होने से यह दिक्कत काफी हद तक दूर होगी. अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस से भी तेज चलेगी और यात्रियों को बेहतर अनुभव देगी. यूपी से मुंबई तक का यह सफर अब न सिर्फ आसान, बल्कि बेहद आरामदायक और तेज होगा. यात्रियों को इस नई सौगात का बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें: UP में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, लखनऊ में 4 दिन में आए इतने मामले

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में...' लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
'रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में...' लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
विनोद चतुर्वेदी की BJP में एंट्री से संजय निषाद को झटका! इस बयान से बढ़ी मुश्किल
विनोद चतुर्वेदी की BJP में एंट्री से संजय निषाद को झटका! इस बयान से बढ़ी मुश्किल
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget