एक्सप्लोरर

पैदा होते ही मां ने कूड़े में फेंका, किस्मत पलटी अब अमेरिका में होगी परवरिश, बड़ी कंपनी के CEO ने लिया गोद

Lucknow News: इस बच्चे की कहानी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. तीन साल पहले इस बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था लेकिन, उसकी क़िस्मत में कुछ और ही लिखा था.

Lucknow News: कहते हैं कि ईश्वर जन्म के साथ ही बच्चे की किस्मत भी लिखता है. ऐसा ही कुछ लखनऊ में देखने को मिला. जहां तीन साल पहले एक मासूम बच्चे को उसकी मां कूड़े के ढेर में छोड़कर चली गई थी. लेकिन अब उसकी किस्मत ऐसी पलटी कि उसकी परवरिश अमेरिका में होगी. इस बच्चे को अमेरिकन कंपनी के सीईओ ने गोद लिया है. उसके गोद लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई है. जल्द ही वो अपने माता-पिता के साथ अमेरिका चला जाएगा. 

प्रशासन स्तर पर बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया की मंजूरी मिल चुकी है. बच्चे का पासपोर्ट बनवाया जा रहा है. पासपोर्ट बनने के बाद वो अपने नए परिवार के साथ अमेरिका चला जाएगा. इस बच्चे की कहानी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. तीन साल पहले इस बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था लेकिन, उसकी क़िस्मत में कुछ और ही लिखा था. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे बचाया जिसके बाद उसे शिशु संरक्षण गृह भेज दिया गया था. 

अमेरिकन कंपनी के सीईओ ने लिया गोद
तीन साल से इस बच्चे का पालन-पोषण यहीं पर हो रहा था. लेकिन अब उसे अमेरिका की कंपनी के सीईओ ने गोद ले लिया है. कंपनी के सीईओ और उनकी पत्नी कई बार लखनऊ आ चुके हैं. जिसके बाद उन्होंने इस बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताई थी. तमाम कानूनी कार्रवाई के बाद गोद लेने की प्रक्रिया पूरी की गई. 

पिछले सप्ताह गोद देने की सुनवाई एडीएम के यहां हुई थी. इस दौरान भी दोनों पति-पत्नी वहां मौजूद रहे. जिसके बाद बच्चे को गोद देने की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई और अब तमाम बाधाएं खत्म हो गईं है. जिसके बाद एडीएम की ओर आदेश जारी हो गया है. बच्चे का पासपोर्ट बनवाया जा रहा है. पासपोर्ट बनने के बाद वो अपने माता-पिता के साथ रवाना हो जाएगा. 

गोद लेने वाले पिता ने अधिकारियों को कहा कि वो चाहते हैं कि एक बेसहारा को उसका परिवार मिला जाए और उसकी परवरिश अच्छे से हो सके यहीं नहीं उनके बेटे को भी एक भाई मिल जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget