एक्सप्लोरर

AKTU की परीक्षा समिति ने लिया छात्र विरोधी फैसला, परीक्षक की गलती होने पर भी स्टूडेंट्स से होगी वसूली

AKTU की परीक्षा समिति ने फैसला लिया है कि परीक्षा परिणाम आने के बाद अगर किसी छात्र को लगता है कि उसकी कॉपी ठीक से चेक नहीं हुई, उसे कम नंबर मिले हैं तो वो चैलेंज इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. छात्र को शुल्क देकर आवेदन करना होगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छात्र हित की बात करते हैं, छात्रों के लिए तमाम योजनाएं लाते हैं. प्राविधिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निर्देश देते हैं तो दूसरी तरफ जिस डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी पर इसे अमली जामा पहनाने का बड़ा दायित्व है वो छात्रों की जेब पर डाका डालने में लगी है. हाल ही में AKTU की परीक्षा समिति ने एक ऐसा छात्र विरोधी फैसला किया है जिसमें गलती तो परीक्षक करेगा लेकिन वसूली निर्दोष छात्रों से होगी.

AKTU की परीक्षा समिति ने लिया फैसला हाल ही में AKTU की परीक्षा समिति ने ये फैसला लिया है कि परीक्षा परिणाम आने के बाद अगर किसी छात्र को लगता है कि उसकी कॉपी ठीक से चेक नहीं हुई, उसे कम नंबर मिले हैं तो वो चैलेंज इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. इसमे रिजल्ट आने के 45 दिन में छात्र को 300 रुपये शुल्क देकर आवेदन करना होगा. इसके बाद AKTU छात्र को उसकी आंसर शीट स्कैन कर मेल पर भेजेगा.

2500 रुपये शुल्क जमा करना होगा अपनी आंसर शीट देखने के बाद अगर छात्र को यकीन हो जाता है कि उसकी कॉपी ठीक चेक नहीं हुई यानी किसी आंसर को सही से चेक नहीं किया गया या जितने नंबर मिलने चाहिए थे उससे कम मिले हैं तो वो अपनी कॉपी दोबारा चेक कराने के लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए उसे 2500 रुपये शुल्क जमा करना होगा. इसके बाद विश्वविद्यालय उस कॉपी को दूसरे एक्सपर्ट से चेक कराएगा.

स्टूडेंट्स कर रहे हैं विरोध दोबारा चेक होने पर अगर छात्र के अंक 20 फीसदी से अधिक बढ़ जाते हैं तो 1000 रुपये काटकर 1500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे. यानी इन सब में विश्वविद्यालय स्टूडेंट्स से लिए 300 डिजिटल कॉपी के और 1000 बाद में वापस नहीं करेगा. इसी बात को लेकर स्टूडेंट्स का विरोध है. स्टूडेंट्स का कहना है कि अगर 20 फीसदी से अधिक नंबर बढ़ते हैं तो साफ जाहिर है कि गलती स्टूडेंट की नहीं बल्कि उस शिक्षक की है जिसने कॉपी चेक की. जब स्टूडेंट की गलती नहीं तो उससे 1300 रुपये की वसूली क्यों.

बिना वजह सजा मिलेगी AKTU में स्टूडेंट आकांक्षा का कहना है कि गलत नंबर आने से स्टूडेंट पहले ही मानसिक रूप से परेशान होगा. फिर गलती न होने के बावजूद उसी स्टूडेंट से 1300 रुपये लेना तो बिल्कुल गलत है. यहीं के स्टूडेट राहुल के अनुसार ये स्टूडेंट्स के साथ ज्यादती है. उसे बिना वजह सजा मिलेगी.

अलग से पेमेंट करना होता है वहीं, इस मामले पर एबीपी गंगा ने जब AKTU के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक से बात की तो उन्होंने कहा कि चैलेंज इवैल्यूएशन के लिए कॉपी दूसरे एक्सपर्ट पास भेजी जाती है. इसके लिए उसे अलग से पेमेंट करना होता है. उसी पेमेंट का शुल्क स्टूडेंट से काटा जा रहा है. हालांकि, गलत कॉपी जांचने वाले को भी सजा देते हुए आगे के लिए डिबार किया जाता है.

ये स्टूडेंट्स के साथ नाइंसाफी है लेकिन, ऐसे में अब सवाल ये है कि जब 20 फीसदी से अधिक अंक बढ़ने पर साफ हो गया कि स्टूडेंट सही है और गलती कॉपी जांचने वाले की है तो वसूली स्टूडेंट से क्यों? वहीं विश्वविद्यालय के शिक्षक भले ही खुलकर इस फैसले का विरोध न कर पा रहे हों लेकिन दबी जुबान में यही कह रहे हैं कि ये स्टूडेंट्स के साथ नाइंसाफी है.

एक नजर इस पर भी - प्रदेश में AKTU से लगभग 755 कॉलेज सम्बद्ध हैं - इनमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चर समेत अन्य कोर्सेज चलते हैं - इन कॉलेजों में करीब 2 लाख, 10 हजार स्टूडेंट्स पढ़ते हैं

ये भी पढ़ें:

बर्ड फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जीवित पक्षियों के आयात पर लगाई रोक

उत्तराखंड में कॉलर आईडी हटाकर जंगल की तरफ भागा बाघ, सरकार के इस बड़े प्रोजेक्ट पर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget