एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में कॉलर आईडी हटाकर जंगल की तरफ भागा बाघ, सरकार के इस बड़े प्रोजेक्ट पर उठे सवाल

उत्तराखंड वन विभाग में करोड़ों रुपए खर्च कर बाघों को स्थानांतरित करने से जुड़े मामले में वो तमाम अधिकारी सवालों के घेरे में हैं जिनकी भूमिका बाघों को स्थानांतरित करने से जुड़ी है. यहां एक बाघ अपनी कॉलर आईडी हटाकर जंगल की तरफ भाग गया है.

देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में चल रहे सबसे अहम प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े होने लगे हैं. मामला कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी में बाघों के स्थानांतरित होने का है. दरअसल, 2 दिन पहले जिस बाघ को राजाजी नेशनल पार्क में स्थानांतरित कर छोड़ने के दावे किए गए हकीकत में उसे काफी देरी से छोड़ा जा सका. यही नहीं ये बाघ अपनी कॉलर आईडी को हटाकर यहां से फरार होने में भी कामयाब रहा.

सवालों के घेरे में हैं अधिकारी उत्तराखंड वन विभाग में राजाजी नेशनल पार्क से बाघिन के लापता होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है. ऐसे में करोड़ों रुपए खर्च कर बाघों को स्थानांतरित करने से जुड़े मामले में वो तमाम अधिकारी सवालों के घेरे में हैं जिनकी भूमिका बाघों को स्थानांतरित करने से जुड़ी है. दरअसल, मंगलवार को एबीपी गंगा को ये एक्सक्लूसिव जानकारी मिली कि जिस बाघ को 2 दिन पहले कॉर्बेट से राजाजी लाया गया था वो अपना कॉलर आईडी हटाकर बाड़े से फरार हो गया है. जिसके बाद सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

जंगल की तरफ भाग गया बाघ बता दें कि, 2 दिन पहले ही राजाजी नेशनल पार्क से इस बाघ को छोड़े जाने का दावा किया गया था. लेकिन, हकीकत में ये बाघ पार्क में ही बनी एक झोपड़ी में छिपा हुआ था. यहां से इसे जंगल की तरफ रवाना करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन बाघ यहां से नहीं निकला. खास बात ये है कि बाघ अपना कॉलर आईडी हटाकर झोपड़ी से जंगल की तरफ भाग गया.

कॉलर आईडी के जरिए निगरानी की जाती है बाघों को स्थानांतरित करने के दौरान उन पर कॉलर आईडी के जरिए निगरानी की जाती है. चूंकि, ये बाघ दूसरे जंगलों से लाए जाते हैं ऐसे में इनका क्षेत्र बदलने के कारण इनके अग्रेसिव होने और जंगल से बाहर निकलने का खतरा भी रहता है. इसी को देखने के लिए कॉलर आईडी लगाई जाती है ताकि इन पर निगरानी रखी जा सके. लेकिन, जिस तरह से बाघ कॉलर आईडी निकालकर जंगल की तरफ रवाना हुआ है उसके बाद कहीं ना कहीं उस टीम पर सवाल खड़े होने लगे हैं जिसपर बाघ को स्थानांतरित करने का जिम्मा था.

टीम के अनुभव पर भी सवाल सवाल ये है कि चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन और डायरेक्टर राजाजी नेशनल पार्क की तरफ से क्या इस पूरे प्रोजेक्ट को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. साथ ही इस टीम के अनुभव पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. हालांकि, इस पूरे प्रोग्राम के तहत एनटीसीए के अधिकारी इस पर निगरानी रखे हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भी जिस तरह से कॉलर आईडी को बाघ ने हटाया है उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों पर सवाल तो जरूर खड़े होंगे.

ये भी पढ़ें:

यूपी: सीएम आदित्यनाथ के मुरीद हुए कांग्रेस विधायक, बोले- योगी जी की पूजा करता हूं

UP MLC चुनाव में सबसे बड़ा सवाल, आखिर किसके खाते में जाएगी 12वीं सीट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget