एक्सप्लोरर

Lucknow News: शहीद पथ पर बिखरी गिट्टी की वजह से दर्दनाक हादसा, कार ने स्कूटी को रौंदा, महिला की मौत

Lucknow Accident: शहीद पथ में हुए हादसे के बाद महिला का पति भी घायल हो गया. इसी के साथ महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है.

Lucknow News: लखनऊ (Lucknow) में एक बड़े दर्दनाक हादसे की खबर आई है, जहां शहीद पथ पर फैली बजरी महिला की मौत का कारण बनी. दरअसल, शनिवार दोपहर शहीद पथ पर फैली बजरी से महिला की स्कूटी फिसल गई और पीछे से आ रही कार ने महिला को रौंद दिया. जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में महिला का पति भी घायल हो गया. इसी के साथ महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है. वहीं चालक की कार को भी जब्त कर लिया गया है.

कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, यह मामला विभूतिखंड थाना क्षेत्र के समिट टावर के बाहर का है. हादसा उस दौरान हुआ जब सीमा नाम की महिला अपने पति सुनील के साथ स्कूटी पर जा रही थी, जैसे ही पति-पत्नी शहीद पथ पर पहुंचे तो वहां पर बजरी फैली हुई थी. बजरी से स्कूटी अपने कंट्रोल में नहीं रही और फिसल गई. जिसके बाद पीछे से आ रही कार ने सीमा को रौंद दिया और कार डिवाइडर से जा टकराई. जिसके बाद महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई और उसकी मौके पर ही जान चली गई

बता दें कि सीमा वर्मा बीएसए कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात थीं. कार द्वारा रौंदने के बाद हादसे में सीमा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे के बाद सीमा का पति सुनील भी घायल हो गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीमा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर उसकी कार को भी जब्त कर लिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें:-

'भारत पर पहला हक मुसलमानों का, यहीं हुई पैदाइश, दुनिया का सबसे पुराना धर्म है इस्लाम'- मौलाना मदनी का दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget