एक्सप्लोरर

UP News: लखनऊ में 12वीं के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या, पैसों को लेकर हुआ था झगड़ा

Lucknow Student Murder: वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो इस हत्या के पीछे पैसों का विवाद सामने आया है. बताया गया है पैसे के विवाद में दारु पार्टी के दौरान विवाद हुआ था.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एक छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. 19 वर्षीय 12वीं के छात्र आकाश कश्यप दोस्त के घर पार्टी करने आया हुआ था. वह बड़ी जुगौली निवासी अवनीश तिवारी के घर पार्टी में शामिल होने पहुंचा था. जहां पर पैसे के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ और इसी दौरान आकाश को चाकुओं से कई वार करते हुए अधमरा कर दिया गया. जहां पर इस वारदात को अंजाम दिया गया उस पार्टी के दौरान कमरे मे चार दोस्त और मौजूद थे.

बता दें कि गोमती नगर के जुगौली रेलवे क्रॉसिंग के पास रह रहे अवनीश ने अपने चार दोस्तों को पार्टी करने के लिए घर बुलाया. इस पार्टी में आकाश, अभय, अवनीश समेत चार लोग शामिल हुए थे. इसी पार्टी के बीच अभय ने आकाश से एक हजार रुपयों की मांग की और इन्हीं रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. दोस्तों ने पार्टी के बीच इस मामले को पहले तो शांत करा दिया लेकिन कुछ देर बात अभय ने एकाएक चाकू लेकर आकाश पर कई वार कर दिए. इस चाकुओं के हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

आरोपी अभय की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो इस हत्या के पीछे पैसों का विवाद सामने आया है. बताया गया है पैसे के विवाद में दारु पार्टी के दौरान विवाद हुआ था जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया. इस घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी अभय प्रताप सिंह मौके से भाग निकला है. अभय की तलाश में पुलिस लगी हुई और उसको जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

इसके साथ ही इस मामले को लेकर डीसीपी पूर्वी  हृदेश कुमार ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लड़का रहता था जिसने अपने दोस्तों को दावत के लिए आमंत्रित किया था. इस दावत में आकाश जो मृतक है वो भी आया था, उसके साथ अविनाश, प्रिंस और ऋषभ भी मौजूद थे. उसी बीच अभय प्रताप सिंह जो इसमें नामजद मुलजिम है, उसके ऋषभ के ऊपर एक हजार रुपये उधार थे. उसने फोन करके ऋषभ को कहा कि आप एक हजार रुपये मुझे ऑनलाइन दे दो. उसी बीच जय जयसवाल ने कहा कि 1 हजार रुपये मेरा है अभय प्रताप पर और तुम अभय प्रताप को बताओ और मुझे दे दो. ऋषभ ने ऐसे ही किया और अभय प्रताप  को बता दिया कि मैंने 1 हजार रुपये जय को दे दिया है और कहा कि जय अब आपसे पैसे नहीं मांगेगा. इतना सुनने पर उसने इसे गाली देना शुरु कर दिया, ऋषभ तो शांत रहा, लेकिन इसी बीच आकाश ने कहा कि मेरी बात करवाओ.

फोन पर हुई हॉट टॉक

वहीं आकाश ने जब फोन पर बात की तो आकाश और अभय प्रताप के बीच हॉट टॉक हुई, जिस पर अभय ने कहा कि हम अभी आकर आपको बताते हैं. फिर वहां अभय आया अपने एक साथी के साथ में लेकिन आपस में ये हुआ कि सब मित्र हैं इसको आगे नहीं बढ़ाते हैं, लेकिन उसके इरादे ठीक नहीं थें तो वो चाकू लेकर आया था. उसने आकाश को चाकू घोप दिया, उसको अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गयी, वहां से दोनों लोग भाग गए.

UP Crime News: विधवा महिला से युवक करता था फोन पर बात, नाराज बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर किया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget