एक्सप्लोरर

डेढ़ साल बाद भी जारी नहीं हुआ एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, अभ्यर्थियों ने किया का हंगामा

सैकड़ों अभ्यर्थियों ने प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी दोपहर के वक्त जुलूस की शक्ल में आयोग के दफ्तर पर पहुंचे और सड़क जाम कर देर तक प्रदर्शन व नारेबाजी की।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के दो विषयों का रिजल्ट डेढ़ साल से अधिक का वक्त बीतने के बावजूद अभी तक घोषित नहीं किया है। हिन्दी और सामाजिक विज्ञान विषय के लिए तकरीबन 33सौ पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए सवा लाख के करीब अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

डेढ़ साल से रिजल्ट जारी नहीं होने से इन सवा लाख अभ्यर्थियों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। बचे हुए दो विषयों का रिजल्ट जल्द घोषित किये जाने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मंगलवार को प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी दोपहर के वक्त जुलूस की शक्ल में आयोग के दफ्तर पर पहुंचे और सड़क जाम कर देर तक प्रदर्शन व नारेबाजी की। अभ्यर्थियों की भीड़ और उनके तेवर देखकर पुलिस ने लोक सेवा आयोग जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक बंद कर दिया था।

डेढ़ साल बाद भी जारी नहीं हुआ एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, अभ्यर्थियों ने किया का हंगामा

प्रदर्शनकारी छात्रों ने यूपी लोक सेवा आयोग पर अभ्यर्थियों के साथ अन्याय और सौतेले व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की है कि जल्द रुके दोनों विषयों का रिजल्ट घोषित किया जाये, ताकि एलटी ग्रेड भर्ती निश्चित समय सीमा में पूरी हो सके। नाराज अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जल्द घोषित न किए जाने पर आमरण अनशन की भी चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आयोग अध्यक्ष ने वायदे के बावजूद बिना किसी वजह के रिजल्ट जारी नहीं किया है, जिससे सवा लाख अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।

गौरतलब है कि, यूपी लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड भर्ती 2018 की 15 विषयों की लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित करायी थी। एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा आयोग ने पहली बार कराई थी। पिछले साल मई महीने में इस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोप लगने पर जमकर हंगामा मचा था।

डेढ़ साल बाद भी जारी नहीं हुआ एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, अभ्यर्थियों ने किया का हंगामा

पेपर लीक मामले में ही आयोग की परीक्षा नियंत्रक रहीं अंजुलता कटियार को आठ महीने से ज्यादा वक्त तक जेल में रहना पड़ा था। हाईकोर्ट के आदेश पर आयोग 15 में से 13 विषयों के रिजल्ट जारी कर चुका है, जबकि हिन्दी व सामाजिक विज्ञान विषयों के रिजल्ट डेढ़ साल बीतने के बाद भी जारी नहीं हो सके हैं। यह भर्ती शुरू से ही विवादों के घेरे में रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget