एक्सप्लोरर

PM नरेंद्र मोदी के इस फैसले से बहुत खुश हुई RLD, कुछ यूं कहा 'थैंक्स'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी, उनकी ताकत, साहस और दृढ़ता को सलाम किया और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना की.

LPG Price In UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को बधाई दी और इस अवसर पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट की घोषणा की.

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है.’’

उन्होंने कहा कि इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा. उन्होंने कहा, ‘‘यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.’’

रालोद ने कहा- धन्यवाद मोदी जी
पीएम के इस फैसले पर राष्ट्रीय लोकदल ने प्रतिक्रिया दी. रालोद ने पीएम मोदी को थैंक्स भी कहा. रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा- PM मोदी ने महिला दिवस पर बड़ा ऐलान किया है. LPG सिलिंडर 100 रुपए कम करने का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने कहा कि इससे लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम होगा. धन्यवाद मोदी जी!

पीएम मोदी के इस फैसले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतिक्रिया दी. सीएम ने लिखा- आज 'महिला दिवस' के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹100 की छूट का निर्णय करोड़ों परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ ही मातृशक्ति को धुंए और प्रदूषण से मुक्ति दिलाकर स्वस्थ व खुशहाल जीवन प्रदान करेगा.

उन्होंने कहा- मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण को संरक्षित करते इस लोक-कल्याणकारी सौगात के लिए प्रदेश वासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी!

पीएम मोदी ने बधाई दी
इससे पहले, पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी, उनकी ताकत, साहस और दृढ़ता को सलाम किया और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना की.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है.’’ (एजेंसी इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget