एक्सप्लोरर

Kaushambi Suicide: कौशांबी में प्रेमी ने प्रेमिका को ठहराया खुदकुशी का जिम्मेदार, फेसबुक पर लिख डाली पूरी कहानी

Kaushambi Suicide Case: राहुल ने युवती के साथ खुद की फोटो भी फेसबुक पर पोस्ट की है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है.

UP Suicide Case: कौशांबी में प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमी ने खुदकुशी कर ली. प्रेमी ने फेसबुक पोस्ट में प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार ठहराया है. उसने प्रेमिका के साथ खुद की फोटो पोस्ट कर लिखा, "मेरी लाइफ यही खराब की है." दोनों सिराथू सीएचसी में संविदा पर नौकरी करते थे. युवक वार्ड ब्यॉय के पद पर तैनात था. युवती एएनएम के पद पर काम करती है. मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मौत से पहले प्रेमिका के साथ फोटो किया पोस्ट

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी छोटेलाल का बेटा 22 वर्षीय राहुल यादव सिराथू में बी फार्मा फाइनल सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था. परिजनों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान राहुल की सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड ऑपरेटर पद पर नौकरी लगी थी. नौकरी के दौरान सीएचसी में काम कर रही एक एएनएम से राहुल का प्रेम प्रसंग हो गया. दोनों के बीच प्रेम का रिश्ता करीब 3 साल तक चला. शनिवार की सुबह अचानक राहुल यादव का शव घर के कमरे में फंदे पर झूलता मिला. शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया.

मातम के बीच परिवारवालों को राहुल की फेसबुक पोस्ट की जानकारी दी गई. परिजनों को बताया गया कि राहुल ने मरने से 8 घंटे पहले फेसबुक पर एक नोट लिखा है. पोस्ट में उसने मौत का जिम्मेदार प्रेमिका को बताया है. फेसबुक पोस्ट पर उसने लिखा " मेरी लाइफ इसी ने खराब की है". राहुल ने युवती के साथ खुद की फोटो भी पोस्ट की है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. पुलिस को युवक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

सुसाइड नोट में भी लड़की पर प्रताड़ना का आरोप

सुसाइड नोट में खुदकुशी का जिम्मेदार फेसबुक पोस्ट वाली लड़की को ठहराया है. अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना मोहब्बतपुर पाइंसा क्षेत्र में मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट में मौत का लड़की पर आरोप लगाया है. घातक कदम उठाने की वजह लड़की की प्रताड़ना को बताया है. प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. जांच के दौरान मिले साक्ष्यों को आधार बनाकर पुलिस कार्रवाई करेगी. युवक के फेसबुक पोस्ट को जांच में लिया गया है. 

Umesh Pal Murder: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अमहद के परिवार की 3 महिलाएं फरार, अब पुलिस ने बनाई नई रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Embed widget