एक्सप्लोरर

हरदोईः लव जिहाद का मामला आया सामने, नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, दो साल तक करता रहा रेप

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक युवक दो साल तक युवती को ब्लैकमेल करता रहा. उसने इस दौरान युवती से दुष्कर्म भी किया. मामला लव जिहाद का बताया जा रहा है.

हरदोई, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में भी लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पत्रकार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक दूसरे समुदाय की युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर दो साल तक दुष्कर्म किया. जब युवक लड़की को ब्लैकमेल करने लगा तब युवती ने परिजनों को सब कुछ बताकर युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने जब असली व्यक्ति से सम्पर्क किया तो पता चला कि युवती से दुष्कर्म करने वाला यह युवक उस समुदाय का ही नहीं है. जब लड़की से अपने साथ युवक के दुष्कर्म करने वाले की फ़ोटो पुलिस को दी तब पता चला कि यह युवक तो दूसरे समुदाय है. फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है.

दरअसल, हरदोई शहर के रेलवेगंज की एक युवती शाहजहांपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. युवती के मुताबिक उसके संपर्क में एक युवक आया. जिसने खुद को पत्रकार अंकित बाजपेई बताया. युवती के मुताबिक फेसबुक पर युवक ने अंकित बाजपेई के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी भी बना रखी थी. युवक उसी फेसबुक आईडी के माध्यम से युवती से चैट करने लगा. धीरे धीरे यह दोस्ती और गाढ़ी हो गई.

चाय में नशा देकर दुष्कर्म युवती के मुताबिक युवक ने एक दिन उसे अपने घर पर बुलाया और उसे चाय में नशीली दबा मिलाकर उसकी अश्लील फ़ोटो खींच ली और दुष्कर्म भी किया. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने फ़ोटो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल करने लगा. युवक ने उससे दो साल तक दुष्कर्म किया. साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर परिवार को खत्म कर देने की धमकी भी दी.

जांच में हुआ खुलासा आखिरकार पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताकर 9 सितम्बर को शहर कोतवाली में पत्रकार अंकित बाजपेई के नाम से शिकायत कर दी. पुलिस ने जब अंकित बाजपेई को तलाश किया तब यह खुलासा हुआ कि युवती से दुष्कर्म करने वाला युवक अंकित बाजपेई की जगह कमर अली है. जो कि रामनगर कस्बा पाली का निवासी है.

केस दर्ज कर जांच शुरू  पत्रकार अंकित बाजपेई ने अपने नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले कमर अली के खिलाफ पाली पुलिस को तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने कमर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया. कुछ समय बाद पीड़िता युवती अपने परिजनों के साथ पाली थाने का गई. जिसके बाद युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कमर को फिर से हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है. युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जायेगा.

ये भी पढ़ेंः

प्रियंका गांधी ने सरकारी नौकरियों को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- सड़कों पर उतर चुका है युवा

लखनऊः 21 सितंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी समाजवादी पार्टी, राज्यपाल के नाम देगी ज्ञापन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget