एक्सप्लोरर

Unnao: उन्नाव में डकैती की घटना से हड़कंप, बंधक बनाकर की लूट, परिवार वालों से की मारपीट

UP News: उन्नाव में नकाबपोश बदमाशो ने हथियारों के बल पर एक घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने परिवार वालों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की. पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया है.

Unnao Crime: उन्नाव में बेखौफ बदमाशो ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है. हथियारों के बल पर एक घर में घुसकर नकाबपोश बनमाशो ने लोगों को बंधक बना कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. डकैती की घटना के अंजाम देने के बाद घर में मौजूद सभी लोगों से मारपीट की और सभी को रस्सी से बांधकर मौके से फरार हो गए. घर में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर आस- पड़ोस के लोग जमा हो गए. ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दो बदमाशो को पकड़ लिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की है जहां उन्नाव हरदोई रोड निवासी छुन्ना गुप्ता ने बिल्हौर मार्ग स्थिति ग्राम पंचू पुरवा में सड़क किनारे जमीन लेकर वहां मार्केट व मकान बनवाया था.  दुकानों में उनका हार्डवेयर का व्यवसाय चलता है. जहाँ उनका पुत्र प्रियांशु अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. देर शाम करीब 9 बजे उनके घर की औरतें लाइट न आने के कारण बच्चों और मोहल्ले के व्यक्ति सूरज के साथ बाहर बैठी हुई थी. तभी बाइक सवार करीब 7 नकाब पोश बदमाश वहां पहुँचे और सभी को असलहो के बल पर धमकाते हुए घर के अंदर ले गए और उनके साथ जमकर मारपीट की. 

बदमाशों ने लाखों रुपये का माल उड़ाया
बताया गया कि, नकाबपोश बदमाशो ने महिला पूनम गुप्ता से हथियार के दम पर अलमारी की चाबी ली और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व लगभग दो लाख रूपये की नगदी अपने बैग में भर लिया. इसके बाद बदमाशों ने पूनम का मंगल सूत्र जबरन छीनकर तोड़ दिया और नाक कान के जेवर भी बदमाशो ने छीन लिया. पूनम गुप्ता ने बताया कि नकाबपोश बदमाश उसके बच्चे को भी उठा कर अपने साथ ले जा रहे थे, काफी मान मनौव्वल के बाद वो उसके बच्चे को छोड़कर गए.घर में मौजूद सब जेवरात और नगदी अपने साथ ले गए. जाने से पहले नकाबपोश बदमाशो ने सभी को कपड़ों और साड़ी से पेड़ कुर्सी में बांध दिया. मौका पाकर सभी वहां से फरार हो गए.

 

दो बदमाश गिरफ्तार
दो बदमाश गिरफ्तार

बताया गया कि, सभी के बदमाशों के भागने पर पूनम और उनके बच्चो के साथ ही सूरज ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद पास के घर के लोग और राहगीर पहुंचे. लोगों को पता चला कि नकाब पोश बदमाश बलदेव पुरवा मार्ग से गए हुए हैं. तो गांव वाले शोर मचाते हुए उधर की ओर भागे, जहाँ ग्राम डहन के निकट दो बदमाशों को आगे के गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसी बीच घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई. 

पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा
पुलिस ने दोनो बदमाशो के पास एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है जबकि एक अन्य मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है. डकैती की घटना से जनपद ही नही राजधानी तक हड़कंप मच गया. अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के साथ ही सीओ, एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है. घटना से संबंधित जानकारी को लेकर पुलिस दोनो बदमाशों से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: उधम सिंह नगर: अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला शासन का बुलडोजर, 70 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget