एक्सप्लोरर

उधम सिंह नगर: अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला शासन का बुलडोजर, 70 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में धाधा फार्म में 70 एकड़ जमीन को गलत तरीके से अपने नाम करा लिया था. अदालत के आदेश पर जमीन राजस्व विभाग के नाम पर दर्ज कर दी गई.

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी उदय राज सिंह भी अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. जिले के किच्छा क्षेत्र में धाधा फार्म में 70 एकड़ जमीन को गलत तरीके से अपने नाम करा लिया था. लम्बे समय से मामला अदालत में विचाराधीन था. लम्बी लड़ाई के बाद अदालत ने राजस्व विभाग के पक्ष में अपना आदेश दिया. अदालत का फैसला आने के बाद प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया.

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा तहसील क्षेत्र में स्थित ग्राम धाधा फार्म में लगभग 70 एकड़ भूमि बंजर भूमि को 1994 में चकबंदी के अधिकारियों ने खातेदारों के नाम पर ही भूमिधारी का अधिकार दे दिया था. 1997 में बंदोबस्त अधिकारी ने पूर्व के आदेश को निरस्त कर दिया, इसके बाद मामला अदालत में विचाराधीन हो गया. डीएम उदय राज सिंह के निर्देश के बाद से एसडीएम कौस्तुभ मिश्र की टीम एक्शन में आ गई.

कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप
टीम के द्वारा अदालत में मजबूत पैरवी की गई, और अपर जिलाधिकारी अदालत से आदेश के बाद से जमीन को अब्दुल सलाम, मौ. इब्राहिम पुत्रगण, मौ. हारुन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम धाधा तहसील किच्छा के नाम से हटाकर राजस्व विभाग के नाम पर दर्ज कर दी गई. राजस्व विभाग के नाम जमीन दर्ज होने के बाद एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग, चकबंदी और पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा लेने की प्रकिया को शुरू कर दिया. साथ ही अवैध अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया, राजस्व विभाग का बोर्ड लगा दिया. प्रशासन की कार्रवाई से सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया.

'क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार'
उधम सिंह नगर जिले के जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, जिला पंचायत और अन्य कई विभागों की बेशकीमती जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है. एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि भविष्य में कोई अवैध कब्जा ना कर सकें.

किच्छा तहसील क्षेत्र के धाधा फार्म में 70 एकड़ सरकारी जमीन को प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया है. ये लगभग 70 एकड़ जमीन शहर के बेहद करीब होने के कारण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि लम्बी लड़ाई के बाद हमारी टीम को जीत हासिल हुईं हैं. उन्होंने कहा कि अवैध रूप से

एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निर्देश है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. इसी क्रम अदालत में लम्बी लड़ाई के बाद हमें जीत हासिल हुई. अपर जिलाधिकारी अदालत ने राजस्व विभाग के पक्ष में फैसला सुनाया था. फैसला आने के तुरंत बाद हमारी सभी टीमों ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाकर भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है.

(वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कहा- 'हिंदू एकजुट रहे तो शिमला की तरह टूटेगी हजारों अवैध मस्जिदें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli News: तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget