एक्सप्लोरर

आजम खान की सियासी जुबान- वोटर को कहा गद्दार, बोले- नहीं जीत रही है कांग्रेस

प्रतिबंध खत्म होने के बाद आजम खान ने मुरादाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस सभा में उन्होंने वोटर्स को ही गद्दार कह दिया है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। विवादास्पद बयानों को लेकर चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी नेता विवादित बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी आजम खान के बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर तीन दिन तक रोक लगा दी थी। प्रतिबंध खत्म होने के बाद आजम खान ने मुरादाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस सभा में उन्होंने वोटर्स को ही गद्दार कह दिया है।

गद्दारों को समझो

सभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा, ''मैं आपके बीच दर्द लेकर आया हूं कोई तकरीर करने नहीं आया हूं। अपनों से जख्म ज़्यादा मिलते हैं। कोई भाषण देने नहीं आया, उन्होंने कहा कि आपको होने वाले हालात से डराने आया हूं। यहां आस्तीन के सांपो से होशियार रहने की जरूरत है। आजम ने कहा कि अपने बीच छुपे गद्दारों को समझो, दुश्मन तुम्हें मिटाने के लिए एक हो गया है। कुदरत ने एक मौका दिया है, कमज़ोरों एक हो जाओ, अगर ये मौका निकाल दिया तो हाथ मलने का मौका भी नहीं मिलेगा।''

कांग्रेस नहीं जीत रही है

आजम खान ने कहा कि ''मेरे साथ जो दरिन्दगी का आलम है वो इसलिए है क्योंकि मैं तुम्हारी आवाज बन गया हूं। मैं तुमसे मोहब्बत करता हूं। दिलों में बसपा-सपा-रालोद के लिए अगर जरा भी घृणा है तो इसे बड़े मकसद के लिए दूर कर दो और संगठित हो जाओ।'' उन्होंने कहा कि ''तीन दिन की पाबंदी के बाद मुझे चाहिए था कि मैं अपनी लोकसभा के लोगों से मिलता लेकिन आपके पास आया हूं।'' आजम खान ने दावा किया कि कांग्रेस नहीं जीत रही है, वोट कटवा मत बनो। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भी बिना नाम लिए कई बार गद्दार कहा।

अमर सिंह ने आजम पर साधा निशाना

जयप्रदा के चुनाव प्रचार में रामपुर जा रहे अमर सिंह ने आजम खान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की हम नारी का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, मुस्लिम हमारे दुश्मन नहीं हैं बल्कि खिलजी, तैमूर लंग जैसे नारी का अपमान करने वालों से दिक्कत है। अमर सिंह ने इशारों-इशारों में खिलजी, रावण और दुशासन से आजम खान की तुलना कर डाली। जयाप्रदा पर दिए आजम के विवादित बयान पर सोनिया गांधी, मायावती, ममता बनर्जी और प्रियंका गांधी के खामोश रहने पर भी अमर सिंह ने हैरानी और दुख जताया, उन्होंने सवाल भी उठाया कि मायावती ऐसे में आजम के प्रचार में कैसे आएंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget