एक्सप्लोरर

गोडसे को देशभक्त बताने पर बढ़ सकती है साध्वी की मुश्किलें, प्रियंका बोलीं- बापू का हत्यारा देशभक्त? हे राम!

राष्ट्रपति महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उधर, प्रियंका गांधी ने भी इस बयान को लेकर बीजेपी को घेरा है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर अब सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ जहां मुख्य चुनाव आयोग ने साध्वी के इस बयान पर मध्य प्रदेश चुनाव आयोग से रिपोर्ट मांगी है। तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे लेकर बीजेपी का घेराव किया है।

बयान पर हमलावर कांग्रेस, प्रियंका ने किया ट्वीट वार

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि भगवा पार्टी के 'राष्ट्रवादी सितारे' इस पर अपना रुख स्पष्ट करें। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बापू का हत्यारा देशभक्त? हे राम!...अपने उम्मीदवार के बयान से आपका दूरी बनाना पर्याप्त नहीं है। बीजेपी के राष्ट्रवादी सितारों के पास अपना रुख स्पष्ट करने की हिम्मत है?'

साध्वी प्रज्ञा के बयान से बीजेपी ने बनाई दूरी

हालांकि, गोडसे को लेकर दिए गए साध्वी के विवादित बयान पर बीजेपी ने दूरी बना रखी है। जिसके बाद अपना बयान वापस लेते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने इसे निजी बयान बताया। साथ ही, इसके लिए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे पार्टी लाइन पर ही चलेंगी। वहीं, विपक्षी दलों इस बयान को लेकर बीजेपी पर हमलावर हैं। साथ ही साथ इसे देशद्रोही बयान तक बता रहे हैं।

गोडसे पर क्या बोलीं थी प्रज्ञा ठाकुर

बता दें कि 19 मई को देवास लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी के समर्थन में प्रचार करने पहुंची प्रज्ञा ठाकुर से स्थानीय पत्रकार ने सवाल किया था कि कमल हासन ने गोडसे को देश का पहला हिन्दू आतंकवादी कहा था, इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है। इसका जवाब देते हुए कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबान में झांक कर देखें। उनके इस बयान पर देशभर मे निंदा हो रही है, यहां तक की बीजेपी ने भी इस बयान से किनारा कर लिया है।

पहले भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर दे चुकी हैं विवादित बयान

  1. शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद चुनाव आयोग ने साध्वी के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगा दी थी। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि मैंने करकरे को श्राप दिया था इसकी वजह से वे आतंकवादियों के हाथों मारे गए। उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों और आम लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
  2. बाबरी विध्वंस को लेकर भी विवादित बयान दिया था। कहा था कि मैंने खुद विवादित ढांचा तोड़ा, मंदिर भी बनाने जाऊंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget