एक्सप्लोरर

हरदोई का ‘लाल’ कनेक्शन, पढ़िए- बदलती राजनीति का ये दिलचस्प संयोग

ये अजीब सा संयोग ही है कि हरदोई से जीतकर संसद पहुंचने वाले तमाम नेताओं के नाम के आगे ‘लाल’ जुड़ा था। 1957 से 1989 तक यहां से कोई न कोई ‘लाल’ सांसद बनता रहा है, हालांकि जैसे-जैसे राजनीति बदली ‘लाल’ किनारे होते चले गए।

हरदोई, एबीपी गंगा। राजधानी लखनऊ से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है हरदोई संसदीय क्षेत्र। हरदोई सीट के साथ ‘लाल’ कनेक्शन का एक बड़ा ही दिलचस्प संयोग जुड़ा रहा है। अतीत के पन्नों को पलटें तो हरदोई में ‘लाल’ हमेशा कमाल करते रहे हैं। यहां भी जनता भी लालों को अपना भरपूर प्यार देती आई है। ये अजीब सा संयोग ही है कि हरदोई से जीतकर संसद पहुंचने वाले तमाम नेताओं के नाम के आगे ‘लाल’ जुड़ा था। 1957 से 1989 तक यहां से कोई न कोई ‘लाल’ सांसद बनता रहा है, हालांकि जैसे-जैसे राजनीति बदली ‘लाल’ किनारे होते चले गए।

किंदरलाल का रिकॉर्ड आजतक नहीं टूटा

हरदोई के किंदरलाल ने जो रिकॉर्ड बनाया है, उसे आजतक कोई तोड़ नहीं पाया है। किंदरलाल को चार बार हरदोई की जनता ने दिल्ली पहुंचाया है।

अतीत के पन्नों से....

अतीत के पन्नों को पलटते हुए हम हरदोई से जुड़ा दिलचस्प किस्सा आपको बताने जा रहे हैं। 1957 में हरदोई लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। 1957 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के छेदालाल जीत दर्ज कर सांसद बने। 1962 के आम चुनाव में जनता ने अपना लाल बदला और कांग्रेस के किंदरलाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें सांसद बनाया। 1967 में एक बार फिर किंदरलाल सांसद बने और 1971 में जीत की हैट्रिक लगाई। 1977 में मतदाताओं के बीच उनकी कमान कमजोर पड़ी और जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया। तब जनता ने एक और लाल को मौका देते हुए बीएलडी के परमाईलाल को जीत की माला पहनाई।

1980 का चुनाव: पहले, दूसरे और तीसरे पर लाल

1980 में जनता का मूड फिर बदला और हरदोई के मतदाताओं ने कांग्रेस के मन्नीलाल को संसद पहुंचाया। इस चुनाव में एक और दिलचस्प बात देखने को मिली। जहां पहले स्थान पर मन्नीलाल, दूसरे स्थान पर किंदरलाल और तीसरे स्थान पर परमाईलाल रहे थे। इसके बाद 1984 में फिर से जनता ने अपने पुराने लाल को मौका दिया और कांग्रेस के किंदरलाल एक बार फिर सांसद बने। 1989 में जनता दल ने इस सीट से परमाईलाल को निर्वाचित किया और इसके साथ ही राजनीति की हवा बदली।

हरदोई का ‘लाल’ कनेक्शन, पढ़िए- बदलती राजनीति का ये दिलचस्प संयोग

जब नेता बदले, तो जनता का रुझान भी बदलता चला गया और इसकी के साथ फीका पड़ गया लालों का रंग या यूं कहें कि हरदोई में लाल का कमाल खत्म हो गया। हालांकि, 1991 में बसपा ने हीरालाल को चुनावी मैदान में उतरा, लेकिन उनका भी रंग न खिल सका और वे इस चुनाव में पांचवें स्थान पर रहे। इसके बाद 1996 में कांग्रेस ने मन्नीलाल पर भरोसा जताया, लेकिन जनता की कसौटी पर वे खरे नहीं उतरे। नतीजन चौथे स्थान पर रहे।

मिश्रिख में छाए रहे लाल

हरदोई की तीन विधानसभाएं मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में आती हैं। हरदोई का जितना प्रतिनिधित्व इस लोकसभा क्षेत्र मे रहा, उतना ही यहां की जनता ने लालों को मौका दिया। 1989 और 1991 के लोकसभा चुनाव में रामलाल यहां से सांसद बने। हालांकि 1996 में वे हारे, तो परागीलाल को जनता ने संसद पहुंचाया।

नरेश अग्रवाल का गढ़ है हरदोई लोस सीट

अगर वर्तमान की बात करें, तो इस सीट को कभी सपा में रहे नरेश अग्रवाल का गढ़ कहा जाता है। यहां कि सियासत नरेश अग्रवाल के इर्द-गिर्द घूमती है। मौजूदा समय में नरेश अग्रवाल बीजेपी में हैं और इस सीट पर भी बीजेपी का कब्जा है। 2014 में मोदी लहर में बीजेपी ने 1998 के बाद यहां कमल खिलाने में कामयाब रही थी और अंशुल वर्मा जीते थे। हालांकि इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर पूर्व सांसद जय प्रकाश रावत को चुनावी मैदान में उतारा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget