एक्सप्लोरर

Watch: CM योगी ने मंच से की सपा विधायकों की तारीफ, जानें क्या कहा?

Lok Sabha Elections 2024: सीएम योगी आदित्यनाथ अमेठी में एक जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों की तारीफ़ करते हुए नजर आए. मंच से उन्होंने सपा विधायकों के नाम भी लिए.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सियासी घमासान तेज हो गया है. इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अमेठी में एक जनसभा की. इस दौरान जहां उन्होंने कांग्रेस और सपा गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा तो वहीं दूसरी तरफ सपा के कुछ विधायकों की भी खुलकर तारीफ की. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह और मनोज पांडे को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने भगवान राम के लिए सपा से नाता तोड़ लिया और साफ कह दिया कि वो प्रभु राम से उनका पीढ़ियों का नाता है. वो भूखे रह सकते हैं लेकिन भगवान राम को नहीं छोड़ सकते हैं. 

सीएम योगी ने की सपा विधायकों की तारीफ
सीएम योगी ने मंच से इन सपा विधायकों के नाम लिया. उन्होंने कहा, "मैं धन्यवाद दूंगा श्री राकेश प्रताप सिंह को गौरीगंज के विधायक, धन्यवाद दूंगा मनोज पांडे को जो रायबरेली से विधायक हैं. इन्होंने अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद जब मैंने प्रस्ताव रखा कि चलो सभी विधायक एक साथ रामलला के दर्शन करते हैं तो इन सभी विधायकों ने समर्थन किया था."

उन्होंने आगे कहा कि, "समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा था कि नहीं हम राम मंदिर का विरोध करते हैं तो इन विधायकों ने कहा कि नहीं जो राम का विरोध करेगा हम उसका साथ नहीं दे सकते हैं और इन्होंने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ दिया था और कहा कि हमारा तुमसे कोई संबंध नहीं है. इन्होंने पहले ही कह दिया कि राम से हमारा जन्म जन्मांतर का संबंध हैं. हमारे पूर्वजों का संबंध का है.. पीढ़ियों से हमारा संबंध हैं. हम भूखे रह सकते हैं लेकिन राम को नहीं छोड़ सकते..राम के बिना हमारा काम नहीं हो सकता है."

बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी विधायकों को राम मंदिर दर्शन के लिए लाया गया था लेकिन सपा विधायक इसमें शामिल नहीं हुए थे. इसका असर राज्यसभा चुनाव के दौरान देखने को मिला जब सपा के कई विधायकों ने पाला बदलकर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वोट किया. इनमें राकेश प्रताप सिंह और मनोज पांडेय का नाम भी शामिल था. पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मनोज पांडेय से मिलने उनके घर पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सामने आई थी. 

राजा भैया ने दिया झटका, धनंजय सिंह ने दी राहत, BJP के लिए यूपी की तीन सीटों पर अब क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget