एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अकबरपुर लोकसभा सीट पर बिछने लगी सियासी बिसात, जानें- क्या है इस सीट का समीकरण?

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अकबरपुर लोकसभा सीट राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती है. क्योंकि इस सीट से मायावती चार बार सांसद रह चुकी है. और यह सीट 2014 से बीजेपी के पास है.

Akbarpur Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के 44 वीं लोकसभा कही जाने वाली अकबरपुर लोकसभा 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई. इससे पहले ये क्षेत्र बिल्हौर लोकसभा के नाम से जाना जाता था, मुगल कालीन का भी इस लोकसभा से नाता है. क्योंकि राजा अकबर ने यहां एक प्रसिद्ध शुक्ल तलब के निर्माण 1563 में कराया था. जिसके चलते ये इस जिले का मुख्यालय भी अकबरपुर के नाम से बन गया ,गंगा और यमुना के बीच बसे कानपुर देहात जिले की मात्र एक विधान सभा अकबरपुर - रनिया  ही शामिल है. अन्य 4 विधान सभा कानपुर से जुड़ी हुई है. जिसमे कल्याणपुर , महाराजपुर , बिठूर और घाटमपुर विधान सभा इस लोक सभा क्षेत्र में आते हैं, धार्मिक इतिहास से भी ये लोकसभा अपना रिश्ता रखती है. घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में बने मुक्ता देवी मंदिर भी आस्था का एक केंद्र माना जाता है.

अकबरपुर लोकसभा वर्ष 2008 में अस्तित्व में आई और 2009 से अकबरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में गिनी जाने लगी, इससे पहले ये लोकसभा बिल्हौर के नाम से जानी जाती थी .ये लोकसभा कानपुर झांसी और कानपुर इटावा को जोड़ने वाला एक टर्निग प्वाइंट भी है ,औद्योगिक क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा इस लोकसभा में आता है जहां देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां भी स्थित हैं.

परिसीमन से पहले और बाद का राजनीतिक समीकरण
वर्ष 1999  में हुए लोकसभा चुनाव में ये बिल्हौर लोकसभा. सीट के नाम से जानी जाती थी और यहां से  बीजेपी के श्याम बिहारी मिश्रा  ने चुनाव लड़कर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजाराम पाल को शिकस्त देकर इस सीट पर बीजेपी का कब्जा कर दिया,वर्ष 1994 में हुए चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राजाराम पाल ने जीत हासिल कर समाजवादी पार्टी के लाल सिंह तोमर को पछाड़कर अपना कब्जा बनाया और लोकसभा में बीएसपी की बढ़त बनाई, वर्ष 2007 में इस सीट पर  बाय इलेक्शन कराया गया क्योंकि बीएसपी के लोकसभा सदस्य राजाराम पाल को निष्कासित किया गया क्योंकि उन्होंने लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछा था जिसके चलते उनकी सदस्यता रद्द हुई थी और पार्टी ने उन्हें बीएसपी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

अकबरपुर लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण
अकबरपुर लोकसभा में वर्तमान में 17,50,000 मतदाता हैं इन मतदाताओं में सामान्य मतदाता 5,50,000 हजार है ओबीसी मतदाता करें 6,70000 हजार हैं जबकि एससी मतदाता की संख्या 450000 है और आखिर में मुस्लिम मतदाता 125000 हैं.जिसके चलते इस लोकसभा सीट पर ओबीसी ,अल्पसंखयक और एससी मतदाताओं की भूमिका अहम बताई जाती है और ये ही मतदाता लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी और पार्टी के लिए सबसे बड़ा केंद्र रहता है इसलिए ज्यादातर पार्टी ओबीसी और  एससी मतदाता पर अपना ध्यान लगाती है.

अकबरपुर लोकसभा की 5 विधानसभा का समीकरण 
बिठूर विधानसभा - अभिजीत सिंह सांगा बीजेपी 
महाराजपुर विधानसभा - सतीश महाना बीजेपी
कल्याणपुर विधानसभा - नीलिमा कटियार बीजेपी
रनिया अकबरपुर विधानसभा - प्रतिभा शुक्ला बीजेपी
घाटमपुर विधान सभा - सरोज कुरील ने अपना दल एस 
अकबरपुर लोकसभा सीट के क्षेत्र में आने वाली 5 विधान सभा और प्रत्येक विधानसभा में 2022 में जीत दर्ज करने वाले 4 विधायक बीजेपी के थे और एक विधान सभा पर अपना दल (एस) से चुने गए हैं. जो अपने अपने क्षेत्र के मतदाताओं से अपनी पार्टी के प्रत्याशी को सहायता दिला के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

2014 से बीजेपी के खाते में है सीट
वहीं इस सीट पर बीजेपी के वर्तमान सांसद देवेंद्र सिंह भोले तीसरी बार मैदान में ताल ठोकने का दम भर रहे हैं, लेकिन बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से निकलकर आई बात में 70 की उम्र पार कर चुके दावेदारों को टिकट न देने की बात की जा रही है ,वहीं इस सीट से बीजेपी के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, बीजेपी मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी और कानपुर के बिठूर से बीजेपी विधायक अभिजीत सांगा भी इस सीट से अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं, लेकिन सपा ने अपनी पहली लिस्ट में अकबरपुर लोकसभा से पूर्व सांसद राजाराम पाल को मैदान में उतारा है और ये ओबीसी समीकरण मना जा  रहा है. वहीं कांग्रेस भी इस सीट पर अन्य ताल ठोक रही है हालांकि में इस सीट पर सपा ने कभी अपना खाता नहीं खोला जिसके चलते यहां इस सीट पर कांग्रेस, बीएसपी और बीजेपी की ही मजबूती नजर आती है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: BJP विधायकों के साथ दिखे BSP विधायक उमाशंकर सिंह, कहा- 'सपा के नेता राजनीति कर रहे हैं लेकिन हम नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttrakhand News: गाड़ी हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत, परिवार के पांच लोग गंभीर घायल
उत्तराखंड: गाड़ी हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत, परिवार के 5 लोगों की हालत नाजुक
राष्ट्रचेतना जगाएगी योगी सरकार, 'आनंदमठ' से लेकर 'शिवाजी' तक, होगा ऐतिहासिक नाटकों का भव्य मंचन
राष्ट्रचेतना जगाएगी योगी सरकार, 'आनंदमठ' से लेकर 'शिवाजी' तक, होगा ऐतिहासिक नाटकों का भव्य मंचन
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रताप सिंह बघेल बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक
उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रताप सिंह बघेल बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

वीडियोज

Surya Murder Case | Bharat Ki Baat: नो FIR, फैसला ऑन द स्पॉट! UP में खत्म हो गया अदालतों का काम?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Abp Report: असद के घर पर मुनादी, 15 दिन में चलेगा बुलडोजर!
Sandeep Chaudhary | Surya Murder: चौराहे पर यमराज...यूपी में रामराज? | Ghaziabad | Yogi | Encounter
Lucknow News | Kansa Pasi Fort Update :पासी समाज के ज्ञापन पर क्यों हुई तीखी गरमा-गर्मी?
Urban Cruiser EBella: Toyota की सबसे बड़ी गलती? #toyota #urbancruiser #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
Doing Shampoo Everyday In Summer: गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
Embed widget