एक्सप्लोरर

UP Politics: BJP विधायकों के साथ दिखे BSP विधायक उमाशंकर सिंह, कहा- 'सपा के नेता राजनीति कर रहे हैं लेकिन हम नहीं'

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्री और सभी विधायक अयोध्या स्थिति राम मंदिर में दर्शन करने रवाना हो गए हैं. इनके साथ बीएसपी और आरएलडी के भी विधायक मौजूद हैं.

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ और विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना के साथ सभी मंत्री और विधायक रामलला के दर्शन करने अयोध्या रवाना हो चुके हैं. दूसरी ओर इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है. इसकी वजह समाजवादी पार्टी का इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होना है. वहीं बीजेपी विधायकों के साथ आरएलडी और बीएसपी विधायक भी शामिल हैं.

BSP विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा, "सपा के नेता राजनीति कर रहे हैं लेकिन हम इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करेंगे. हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. किसी को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए." 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "समाजवादी पार्टी के चाल-चरित्र के बारे में सब जानते हैं. उन लोगों ने भारत की संस्कृति और प्रभु राम लला के प्रति हमेशा द्वेष भावना के तहत काम किया है. इन्हीं लोगों की सरकार में अयोध्या रक्तरंजित हुई थी, तो वे कैसे जा पाएंगे. हम सब भारत की जो सांस्कृतिक विरासत को और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं." 

UP Politics: सीएम योगी और विधायकों के अयोध्या दौरे पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने दी ये प्रतिक्रिया

सपा सफा हो जाएगी- डिप्टी सीएम
दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भगवान श्री राम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. हम अपने दोनों सदनों के सम्मानित सदस्यों के साथ प्रस्थान कर रहे हैं." अयोध्या दौरे पर सपा नेताओं के ना आने को लेकर उन्होंने कहा, "सपा सफा हो जाएगी."

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के अयोध्या दौरे पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "अयोध्या को लेकर मुख्यमंत्री का जो प्रयास है वो पूरा देश देख रहा है अब कैबिनेट मंत्री और नेता भी देखेंगे. मुख्यमंत्री यहां बराबर आते हैं. उनके द्वारा(CM योगी आदित्यनाथ) क्या कार्य सम्पन्न हुए हैं, ये सब भी कैबिनेट मंत्री देखेंगे."

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ विधायक और मंत्री सुबह करीब 9 बजे लखनऊ से रवाना हुए हैं. हालांकि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण को ठुकरा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget