एक्सप्लोरर

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में मजबूती दिखाने के लिए रालोद का बड़ा फैसला, वोटर्स को यूं साधेंगे जयंत चौधरी

UP News: राष्ट्रीय लोक दल की तरफ से आगामी दिसंबर से चौधरी चरण सिंह संदेश रथ निकालने की तैयारी है. यात्रा को लेकर रूट प्लान तैयार कर लिया है. ये यात्रा 23 दिसम्बर को दिल्ली किसान घाट में समाप्त होगी.

Lucknow News: देश में लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election) के लिए अभी करीब 6 महीने का समय बाकी है. लेकिन सियासी दल अभी से ही चुनावी बिसात बिछाने में जुट गए हैं. लोकसभा चुनाव 2024 का किला फतह करने को लेकर राष्ट्रीय लोक दल यानी रालोद जनता के बीच पहुंचने लगी है. इसको लेकर पार्टी आने वाले 10 दिसंबर से चौधरी चरण सिंह संदेश रथ निकालने की तैयारी में है. 

दिल्ली से समाप्त हो रथ यात्रा
आरएलडी खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ 10 दिसंबर को होगा. यात्रा को लेकर रूट प्लान तैयार कर लिया गया है. ये रथ यात्रा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद होते हुए 23 दिसम्बर को दिल्ली किसान घाट में समाप्त होगी.

खिलाड़ियों को कर रहे प्रोत्साहित 
चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रहे हैं. वे खिलाड़ियों के भविष्य के लिए अपनी निधि का अनुदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा भी खोखला साबित हुआ. छोटे और बड़े सभी व्यापारी सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं.

विधानसभा चुनाव में मिली सफलता
हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में आरएलडी ने राजस्थान की भरतपुर सीट से चुनाव लड़ा था. जहां से पार्टी प्रत्याशी ने जीत हासिल की. वहीं पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव इंडिया एलायंस के साथ लड़ने की तैयारी में है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कई मुद्दे पर बीजेपी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं. 

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर होगा कार्यक्रम 
RLD की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा 23 दिसंबर को समाप्त हो रही है. पार्टी इस दिन रथ यात्रा के बहाने देश मे कई कार्यक्रम आयोजित करने वाली है. वहीं बीजेपी भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कार्रक्रम आयोजित करेगी. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने साल 2024 के अवकाशों की घोषणा की है, जिसमें उन्होंने 23 दिसंबर चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अवकाश की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें: Noida Crime: नोएडा में कार सवार से बंदूक की नोक पर लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget