एक्सप्लोरर

Noida Crime: नोएडा में कार सवार से बंदूक की नोक पर लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

UP News: नोएडा में बदमाशों ने कार सवार युवक से लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया. विरोध करने पर बदमाशों ने फायर भी किया. लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं. बदमाश बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला नोएडा (Noida) से सामने आया है. जहां बदमाशों ने सोमवार की रात जमकर उत्पात मचाया. बदमाशों ने सोरखा गांव में एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर उसमें से लाखों रुपये कीमत के चांदी के आभूषण और अन्य सामान लूट लिया. जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया. लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. 

बंदूक की नोक पर लूट
पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) हरिश चंदर ने बताया कि सोरखा गांव निवासी अमित वर्मा ने सोमवार रात को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी कार से सोरखा गांव के पास पहुंचा. वहां उसने एक होटल पर खाना खाने के लिए कार रोकी. तभी दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आ पहुंचे. दो बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे रोक लिया और अन्य दो बदमाशों ने उसकी कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा बैग लूट लिया.

पिता की है आभूषण की दुकान
उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार बैग में लैपटॉप और करीब दो किलोग्राम वजन के चांदी के जेवरात रखे थे. उन्होंने बताया कि पीड़ित का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, लेकिन गोली उसे लगी नहीं. उन्होंने बताया कि पीड़ित एक कंपनी में काम करता है और उसके पिता की आभूषण की दुकान है.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
डीसीपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित ने एक व्यक्ति पर घटना को अंजाम देने का शक जाहिर किया है. उस आधार पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: UP News: महुआ मोइत्रा मामले पर भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, कहा- 'देश की गोपनीयता को भंग करना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget