एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: सीएम योगी ने धर्मेंद्र यादव और चाचा शिवपाल पर कसा तंज, कहा- 'भतीजे के पांव...'

Lok Sabha Elections 2024: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बार-बार उम्मीदवार बदलने पर निशाना साधा और कहा कि अब उम्मीदवार बदलने से कुछ नहीं होगा.

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बदायूं पहुंचे जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव को लेकर एक बार फिर से तंज कसा है. सीएम योगी ने कहा कि चाचा (शिवपाल यादव) पर उम्र का ज्यादा बोझ आ गया है. इसलिए उन्होंने यहां से पलायन का रास्ता अपना लिया है. वहीं उन्होंने बार-बार प्रत्याशी बदलने को लेकर भी सपा पर हमला किया. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आपने देखा होगा, पहले एक प्रत्याशी को टिकट दिया..फिर लगा कि वो बदायूं के अखाड़े में फिट नहीं होगा तो उसे मना कर दिया गया..फिर चाचा को दिया..तो चाचा पर उम्र का लगता है ज्यादा बोझ आ गया चाचा ने पलायन का रास्ता अपना लिया, अब भतीजे पर विश्वास करने का प्रयास हुआ है लेकिन भतीजे के पांव पहले ही उखड़ चुके हैं." 

सपा अध्यक्ष पर भी साधा निशाना 
सीएम योगी ने इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि 'इसलिए बहनों और भाइयों कई क्षेत्रों में ये (समाजवादी पार्टी) एक-दो बार नहीं तीन-तीन बार प्रत्याशी बदल चुकी है. अभी आपने देखा होगा तीन दिन पहले ही  शाहजहांपुर में सपा ने फिर से प्रत्याशी बदल दिया. नामांकन के आखिरी दिन ही उम्मीदवार को बदल दिया गया. इससे पहले रामपुर, मेरठ में भी इसलिए जनता जनार्दन कह चुकी है कि प्रत्याशी बदलने से कुछ नहीं होने वाला है. पुराना जितना भी लेखा-जोखा है उसका हिसाब जनता जनार्दन फिर से इस चुनाव में करने वाली है.

दरअसल बदायूं में समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया था लेकिन फिर उनका टिकट बदलकर अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बना दिया. हालांकि सपा अध्यक्ष के इस फ़ैसले से शिवपाल यादव कभी खुश दिखाई नहीं दिए, जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे आदित्य यादव के नाम को आगे बढ़ाया, अखिलेश यादव ने उनकी बात मान ली और एक बार फिर बदायूं से उम्मीदवार बदलते हुए आदित्य को प्रत्याशी बनाया है. 

समाजवादी पार्टी अब तक यूपी में कई सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल चुकी है. सपा एक सीट पर एक बार नहीं बल्कि दो से तीन बार तक उम्मीदवार बदल चुकी है. इनमें बदायूं समेत मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, कन्नौज जैसी सीटें शामिल हैं. 

Lok Sabha Election 2024: 'सपा-बसपा के शासन काल में मुसलमान को लोग समझते थे दमाद'- मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget