एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: भीषण गर्मी में BJP का एक महीने तक महा जनसंपर्क अभियान, विपक्ष की बढ़ेगी परेशानी?

Lok Sabha Elections: 21 जून से लेकर 30 जून तक 43- 44 डिग्री की भीषण गर्मी में हर घर दस्तक देने बीजेपी के बूथ कार्यकर्ता पहुंचेंगे. इस दौरान सरकार के कामकाज से जुड़े पंपलेट लोगों में बांटे जाएंगे.

UP News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की तैयारियों में जुटी बीजेपी (BJP) महा जनसंपर्क अभियान के जरिए रणनीति बनाएगी. महा जनसंपर्क अभियान को बीजेपी ने सुशासन का नाम दिया है. केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी ने 1 जून से महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया है. बीजेपी की रणनीति जून की तपती गर्मी में घर-घर पहुंचकर विपक्षी दलों दबाव बनाने की है. 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर अलग-अलग कार्यक्रम होने हैं.

हर लोकसभा सीट पर 7 कार्यक्रम की पार्टी ने रूपरेखा तैयार की है. हर विधानसभा सीट पर चार कार्यक्रम होने हैं. कुल मिलाकर एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर बीजेपी 11 अलग-अलग कार्यक्रम करेगी. सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य सिर्फ वोटर तक पहुंच बनाने की है. नेता और कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को बताकर लोगों से 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर समर्थन मांगेंगे. उत्तर प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रदेश महामंत्री संजय राय ने लोकसभा सीटों पर होनेवाले कार्यक्रमों की जानकारी दी. 

  • मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • हर लोकसभा सीट पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट
  • कार्यकर्ताओं के साथ सांसद, विधायक की टिफिन बैठक
  • प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी वर्ग सम्मेलन और जनसभाएं

कार्यक्रम के बाद हर लोकसभा क्षेत्र के 1000 विशिष्ट, पद्म पुरस्कार विजेता परिवारों से बीजेपी पदाधिकारियों की मुलाकात भी महा जनसंपर्क अभियान में शामिल है. हर लोकसभा सीट पर 50 टीमें 20-20 परिवारों से संपर्क कर आशीर्वाद हासिल करेंगी. बीजेपी से जुड़े परिवार को 2024 के लोकसभा चुनाव में भी साथ आने को कहा जाएगा. परिवारों से बातचीत कर बीजेपी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को बताया जाएगा.

विधानसभा की सीटों पर भी कार्यक्रम तय

संजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटों पर भी पार्टी ने अलग-अलग कार्यक्रम तैयार किए हैं. महा जनसंपर्क अभियान के तहत हर विधानसभा सीट पर 4 कार्यक्रम होंगे. तकरीबन 1600 से ज्यादा कार्यक्रम बीजेपी 403 विधानसभा सीटों पर करेगी. विधानसभा सीटों पर होनेवाले कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से हैं.

  • हर विधानसभा सीट पर लाभार्थियों का सम्मेलन
  • हर सीट पर टिफिन बैठक, कार्यकर्ताओं की बैठक
  • बीजेपी के सभी 7 मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन भी होगा

सभी कार्यक्रम 20 जून तक हो जाने हैं. 21 जून से लेकर 30 जून तक 43- 44 डिग्री की भीषण गर्मी में हर घर से बीजेपी के बूथ कार्यकर्ता संपर्क करेंगे. लोगों को सरकार के कामकाज से जुड़े पंपलेट बांटेंगे. घरों के बाहर स्टीकर भी लगाएंगे. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं. हर सीट पर बीजेपी 7 कार्यक्रम कर रही है. कुल मिलाकर महा जनसंपर्क अभियान के दौरान 560 कार्यक्रम बीजेपी लोकसभा सीटों पर करने वाली है. 2024 के चुनाव से पहले बीजेपी की तैयारी विपक्षी दलों पर प्रेशर बनाने की भी है. जाहिर है लोकसभा चुनाव से करीब 1 साल पहले बीजेपी की कवायद कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को जनता के बीच भेजने की है.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: पहलवानों और सुब्रत पाठक के मामले को लेकर BJP पर अखिलाश यादव का हमला, कहा- 'अगर ये किसी और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget