एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: BJP को राजा भैया और धनंजय सिंह का समर्थन क्यों जरूरी? क्या हुई है डील

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए अब तीन चरणों की वोटिंग बाकी है. इन तीनों चरण के दौरान पूर्वांचल की ज्यादातर सीटों पर वोटिंग होगी, जो बीजेपी के लिए काफी अहम होगा.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में अंतिम तीन चरण के चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने राजा भैया और धनंजय सिंह से भी बात की है. इन दोनों ही नेताओं से बीजेपी की बात बन चुकी है. अब यह दोनों ही नेता पूर्वांचल में बीजेपी के अभियान को धार देंगे. लेकिन सवाल उठ रहा है कि बीजेपी के लिए धनंजय सिंह और राजा भैया क्यों जरूरी हैं?

दरअसल, धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी पहले बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं. लेकिन उनके नामांकन के बाद बीएसपी ने अपना उम्मीदवार बदला और मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को टिकट दे दिया. सूत्रों की मानें तो बीजेपी के साथ अब धनंजय सिंह की बात बन चुकी है और चुनाव के दौरान वह अपने समर्थकों के साथ बीजेपी के लिए खड़े रहेंगे. 

मुलाकात के बाद बनी बात
हालांकि स्थानीय जानकारी बताते हैं कि श्रीकला रेड्डी के पीछे हटने से बीजेपी को सीधा फायदा होते नजर आ रहा है. वहीं सूत्रों की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से धनंजय सिंह और श्रीकला रेड्डी की मुलाकात हुई है. इस मुलाकात के बाद दोनों ने बीजेपी को समर्थन देने की बात कही है, जिससे पूर्वांचल में बीजेपी को फायदा होने की उम्मीद है. 

इस लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से ठाकुर और राजपूत नाराज बताए जा रहे हैं. इस समाज ने कई जगहों पर बीजेपी के खिलाफ महापंचायत की. महापंचायत के दौरान बीजेपी के खिलाफ वोटिंग करने की अपील की गई. लेकिन बाद में बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की. अब इसी कोशिश का हिस्सा इन दोनों दिग्गज नेताओं से बीजेपी की बातचीत को माना जा रहा है. 

UP Politics: 'BJP ने Google पर 100 करोड़ का प्रचार करने का रिकॉर्ड बनाया'- अखिलेश यादव

समर्थन क्यों जरूरी?
अब अगले तीन चरण के दौरान कुछ अवध की सीटों के अलावा पूर्वांचल की सभी सीटों पर चुनाव होने वाला है. इन इलाकों में बीजेपी का प्रदर्शन बीते विधानसभा चुनाव के दौरान अच्छा नहीं रहा था. लेकिन अब इन दोनों ही नेताओं के प्रभाव को देखते हुए बीजेपी के समर्थन में आना अहम माना जा रहा है. दोनों क्षत्रिय नेताओं के साथ आने से बीजेपी को फायदा होने की संभावना है. 

राजा भैया के साथ आने से प्रतापगढ़ और कौशांबी सीट पर बीजेपी को सीधा फायदा होने की संभावना है. इन दोनों ही सीटों पर राजा भैया की पार्टी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, जबकि इस इलाके में उनका काफी प्रभाव है. इन दोनों ही सीटों पर अभी चुनाव नहीं हुआ है, ऐसे में राया भैया के साथ आने से बीजेपी को फायदा हो सकता है.

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget