एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: यूपी में 2019 में BJP, सपा और BSP को मिली थी कितनी सीटें? कांग्रेस का हुआ था बुरा हाल

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2019 में सपा-बसपा गठबंधन ने मिलकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी के समीकरण के आगे विपक्ष के सारे दांव पेंच धरे के धरे रह गए थे.

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं, सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. जहां बीजेपी (BJP) की नजर सबसे ज्यादा लोकसभा सीट पर उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई है, वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) भी पूरी ताकत के साथ सत्ताधारी दल को टक्कर देने की तैयारी कर रही है. उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें आती हैं. बीजेपी ने 2024 में सभी 80 सीटों पर विजय हासिल करने का लक्ष्य रखा है, तो वहीं तमाम विपक्षी दल सपा, बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) भी अपनी ताल ठोंक रहे हैं. आईए आपको बताते है कि 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी में किसे कितनी सीटें मिली थी.

यूपी की राजनीति के लिहाज से 2019 का लोकसभा चुनाव बेहद अहम रहा था, इस चुनाव में पहली बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए प्रदेश की दो सबसे बड़ी सियासी अदावत वाली पार्टियों सपा-बसपा ने हाथ मिला लिया था. शायद ही किसी ने सोचा होगा कि मायावती और अखिलेश कभी एक साथ एक मंच पर आएंगे, लेकिन 2019 में ऐसे हुआ. माना जा रहा था कि इन दोनों के हाथ मिलाने से बीजेपी को जबर्दस्त झटका लगता लेकिन ऐसा कतई नहीं हुआ. यूपी में बीजेपी की ऐसी आंधी चली कि गठबंधन हवा हो गया. वहीं कांग्रेस का तो बुरा हाल हो गया था. 

2019 में किसे मिली कितनी सीटें

2019 में बीजेपी के समीकरण के आगे विपक्षी दलों के सारे दांव पेंच फेल हो गए. भाजपा ने 78 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 62 सीटों पर पार्टी कमल खिलाने में कामयाब हो गई. वहीं बीजेपी की सहयोगी अपना दल एस को दो सीटों पर जीत हासिल हुई. सपा बसपा गठबंधन कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाया. बसपा के खाते में जहां 10 सीटें आई तो वहीं सपा को सिर्फ पांच सीटों पर जीत हासिल हुई थी. कांग्रेस को तो प्रदेश में तगड़ा झटका लगा. बीजेपी ने राहुल गांधी की पारंपरिक सीट अमेठी को भी छीन लिया और कांग्रेस महज एक रायबरेली सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी, जहां से सोनिया गांधी ने चुनाव जीता. ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस मुकाबले में भी दिखाई नहीं दी.  

समाजवादी पार्टी ने जिन पांच सीटों पर जीत हासिल की थी वो हैं मैनपुरी, रामपुर, आजमगढ़, संभल और मुरादाबाद. इनमें से आजमगढ़ और रामपुर सीट से अखिलेश यादव और आजम खान के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी के खाते में चली गईं. वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा की डिंपल यादव मैनपुरी सीट को बचाने में कामयाब रहीं. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: चाचा शिवपाल यादव को भतीजे अखिलेश यादव का एक और बड़ा तोहफा, विधानसभा में बढ़ेगी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget