एक्सप्लोरर

यूपी के किस सर्वे में कौन आगे है? हर Exit Poll के आंकड़े, किस पार्टी को कितनी सीट?

UP Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश को लेकर जितने भी एग्जिट पोल सामने आए हैं. उनमें भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से पुराने प्रदर्शन को दोहराते दिख रही है. जबकि इंडिया अलाइंस काफी पीछे है.

UP Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश को लेकर अब तक जितने एग्जिट पोल सामने आए हैं. उनमें बीजेपी बढ़त बनाए दिख रही. सभी की आंकड़ों पर नजर डाले तो बीजेपी एक बार फिर अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा सकती है. एबीपी सीवोटर सर्वे के मुताबिक यूपी में एनडीए को 62-66 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि इंडिया अलायंस के खाते में 15 से 17 सीटें आ सकती है. हालांकि बसपा इस बार जीरो पर रह सकती है. वहीं दूसरे एग्जिट पोल के नजीतों पर नजर डाले तो वो भी ऐसी ही कहानी बयां करते हैं. 

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में एनडीए के पक्ष में 49 फीसद वोट मिल सकता है जबकि इंडिया को 39 फीसद वोट मिलने का अनुमान है. इस सर्वे में एनडीए को 67-72 और इंडिया गठबंधन को 8-12 सीटें मिलने का अनुमान है. मायावती की बसपा को भी 0-1 सीट मिल सकती है. 

News 18 Exit Poll में भी बीजेपी शानदार प्रदर्शन करते दिखाई दे रही है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक INDIA गठबंधन को यूपी में 9 से 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि NDA को 68 से 71 सीटें मिल सकती है. 

इंडिया न्यूज और डी डायनामिक ने यूपी को लेकर जो सर्वे किया है उसमें एनडीए को 69 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिल सकती है. बसपा और अन्य दल जीरो के आंकड़े पर ही रह सकते हैं. बसपा को एक भी सीट मिलते नहीं दिख रही.

जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में एनडीए को 68-74 सीटें मिलने का अनुमान हैं जबकि इंडिया गठबंधन को 12-6 सीटें मिलने का अनुमान हैं, वहीं बहुजन समाज पार्टी का यहां खाता खुलते नहीं दिख रहा है.

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए यूपी में 67 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है तो वहीं इंडिया गठबंधन को 10 सीटें मिल सकती है और अन्य के खाते में 3 सीटें जाने का अनुमान हैं. इस पोल में भी बसपा का खाता नहीं खुला है. 

रिपब्लिक भारत के सर्वे के मुताबिक यूपी में बीजेपी को 69-74 और इंडिया गठबंधन को 6-11 सीटें मिल सकती हैं. बहुजन समाज पार्टी को यूपी में एक भी सीट मिलते नहीं दिखाई दे रही है. 

इसके अलावा रिपब्लिक टीवी P Maro के सर्वे के मुताबिक़ यूपी में एनडीए को 69 और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान है और बसपा के खाते में एक भी सीट जाते नहीं दिखाई दे रही है. इन तमाम सर्वें में मायावती की पार्टी को कोई सीट नहीं मिल रही है. 

ABP CVoter Exit Poll 2024: यूपी में सपा, BSP, कांग्रेस और BJP, किस पार्टी को मिल रहा कितना वोट, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget