एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी में BJP ने पुराने साथियों पर जताया भरोसा, हारी हुई सीटों पर चला ये दांव, BSP सांसद को भी बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपने पुराने और अनुभवि नेताओं पर आगामी चुनाव के लिए दांव लगाया है. बीजेपी ने ज्यादातर वर्तमान सांसदों को टिकट दिया है, जबकि चार नए चेहरे भी मैदान में उतारे हैं.

BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. घोषित की गई सूची में चार हारी हुई सीटों पर नए चेहरे पर दांव लगाया गया है. जबकि, 44 पुराने चेहरे और वर्तमान सांसदों को टिकट दिया हैं.

भाजपा 2019 में श्रावस्ती सीट बसपा से हार गई थी. इस बार यहां से एमएलसी साकेत मिश्रा पर दांव लगाया है. राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र (पूर्व में प्रधान सचिव, प्रधानमंत्री) के बेटे साकेत मिश्रा पांच सालों से श्रावस्ती क्षेत्र में सक्रिय हैं. देवरिया जिले के मूल निवासी साकेत मिश्रा का ननिहाल श्रावस्ती में है. 2019 में वह श्रावस्ती पहुंचे और लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी. लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने 100 से अधिक सभाएं की. लेकिन, उन्हें टिकट नहीं मिला, इसके बाद योगी सरकार ने उन्हें एमएलसी बनाया और पूर्वांचल विकास बोर्ड का सलाहकार बना दिया.

Lok Sabha Election: टिकट का एलान होते ही BJP के सहयोगियों में बगावत! नीतीश कुमार का साथ छोड़ अलग राह पर ये JDU नेता

बीएसपी सांसद को भी दिया टिकट
लेकिन, वह क्षेत्र में सक्रिय रहे. बलरामपुर में मुख्यमंत्री जब-जब आए तो वह साथ ही रहे. वर्तमान में बसपा से सासंद रहे और एक सप्ताह पहले ही बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रितेश पांडेय को अंबेडकरनगर से टिकट मिला है. उनके पिता सपा से विधायक हैं. उन्होंने बीते दिनों राज्यसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी. वह दूसरी बार सांसद बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं. यहां उनका मुकाबला फिलहाल घोषित सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री लालजी वर्मा से होगा. बसपा ने अभी यहां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है. जौनपुर सीट से भाजपा ने कृपा शंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. यहां से बसपा के श्याम सिंह यादव सांसद हैं.

कृपा शंकर सिंह जौनपुर के रहने वाले हैं, लेकिन मुंबई में अभी तक सियासत करते रहे हैं. कांग्रेस की सरकार में महाराष्ट्र के गृहमंत्री रह चुके हैं, लेकिन 2019 के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे. भाजपा ने उन्हें गृह जनपद से उम्मीदवार बनाया है. यूपी की नगीना सुरक्षित सीट से भाजपा ने अपने विधायक ओम कुमार को उतारा है. नेहटौर विधानसभा सीट से ओम कुमार 2022 में विधायक बने हैं. वह दो बार से इसी सीट से विधायक हैं.

गौरतलब है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में यूपी की 80 सीटों में से 51 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. भाजपा अभी कई सीटों को लेकर मंथन कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget