एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: INDIA गठबंधन से बाहर हो रहे एक के बाद एक दल, हर फैसला बन रहा मुश्किल

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक के बाद एक उनके कई साथी अलग हो गए हैं और चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का मुकाबला करने के लिए जो इंडिया गठबंधन बना था अब उसकी धार कमजोर होती जा रही है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस समेत कई छोटे दलों को जोड़कर पीडीए का नारा बुलंद किया था. लेकिन, चुनाव से पहले एक-एक कर उनके साथी छिटक गए और अब यूपी में इंडिया गठबंधन का मतलब सिर्फ सपा और कांग्रेस ही बचा है. 

रविवार को जब दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन अपनी एकजुटता दिखा रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ यूपी में सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी ने असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के साथ हाथ मिला लिया. सपा के पीडीए की काट के तौर पर पल्लवी पटेल ने पीडीएम यानी पिछड़ा, दलित और मुस्लिम को मिलाकर नया मोर्चा तैयार कर लिया. 

पल्लवी पटेल ने बनाया नया मोर्चा
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने पहले से ही इंडिया और एनडीए दोनों गठबंधनों से दूरी बनाई हुई है और अब पल्लवी पटेल ने भी ओवैसी के साथ मिलकर नया मोर्चा बना लिया है. सपा-कांग्रेस की दिक्कतें यहीं खत्म नहीं होती है. एक के बाद एक कई सहयोगी इस गठबंधन से अलग हो चुके हैं. 

सपा के दिग्गज नेता रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की साथ छोड़कर अपनी अलग नई राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बना ली है. यही नहीं रविवार को उन्होंने कुशीनगर सीट से चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है. इधर सपा गठबंधन में शामिल रहे जनवादी पार्टी के अध्यक्ष संजय चौहान को भी उम्मीद थी अखिलेश यादव उन्हें घोसी सीट देंगे, लेकिन सपा ने यहां से राजीव राय को उतार दिया है. 

अब जनवादी पार्टी ने भी यूपी की 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. संजय चौहान 14 सीटों पर उम्मीदवार भी घोषित कर चुके हैं. इसी तरह सपा-कांग्रेस का साथ छोड़ने वालों में एक नाम आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद का भी है. चंद्रशेखर आजाद भी दो सालों से पीडीए को झंडा उठाकर चल रहे थे लेकिन, नगीना सीट पर सपा से बात नहीं बन पाई और उन्होंने भी नामांकन दाखिल कर दिया.

बदायूं सीट से शिवपाल यादव ने चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, बेटे आदित्य होंगे उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget