एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के लिए खतरा बने प्रशांत किशोर के करीबी! घोसी सीट पर बढ़ सकती है बेटे की मुश्किल

UP Lok Sabha Election 2024: एनडीए में ओम प्रकाश राजभर को घोसी सीट मिली है जिस पर उन्होंने अपने बेटे अरविंद राजभर को प्रत्याशी बनाया है. लेकिन, प्रशांत किशोर के करीबी उनके लिए मुश्किल बन सकते हैं.

Om Prakash Rajbhar News: उत्तर प्रदेश की घोसी सीट बीजेपी ने ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा को दी है, जहां से उनके बेटे डॉ अरविंद राजभर चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर अभी इंडिया गठबंधन ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है. इस बीच प्रसिद्ध राजनीतिक रणनीतिकार प्रशान्त किशोर ने सुभासपा की मुश्किलें बढ़ा दी है. 

दरअसल घोसी सीट से प्रशांत किशोर के सहयोगी बद्रीनाथ भी ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं. यही नहीं उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी हलचल भी बढ़ा दी है. बद्रीनाथ लगातार घोसी लोकसभा सीट पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और पदयात्रा के जरिए लोगों से मिल रहे हैं. 

प्रशांत किशोर के करीबी ने बढ़ाई मुश्किल
बद्रीनाथ के मैदान में उतरने से यहां की लड़ाई भी दिलचस्प हो गई है. वो नव निर्माण मंच की मदद से जनता को अपने जनप्रतिनिधियों से मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवालों को पूछने और क्षेत्रीय लोगों को ही चुनने के लिए अपील करते नजर आ रहे हैं. जाहिर है इससे ओमप्रकाश राजभर के बेटे और एनडीए उम्मीदवार डॉ. अरविंद राजभर के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 

बद्रीनाथ इस बार घोसी सीट से ही चुनाव लड़ने के भी संकेत दे चुके हैं. मऊ, सदर, घोसी  मोहम्मदाबाद, रसड़ा जैसे जगह पर क्षेत्रीय मुद्दे के आधार पर जनप्रतिनिधि से सवाल करने और बाहरी के बहिष्कार का आंदोलन करते हुए वह लोगों को जन अधिकारों के लिए लड़ने वाला सांसद चुनने के लिए अपील कर रहे हैं. 

बद्रीनाथ का आरोप है कि इस क्षेत्र में बीते सालों में कोई भी विकास नहीं हुआ है. अगर एक साल में एक कार्य भी किया गया होता तो यहां दर्जनों समस्याएं खड़ी नहीं होती और इस बार किसी भी प्रलोभन में ना आकर बल्कि जनता से जुड़े हुए उम्मीदवारों को ही वोट करना घोसी की तस्वीर को बदलना ज़रूरी है. 

ओम प्रकाश राजभर ने किया दावा
दूसरी तरफ ओमप्रकाश राजभर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरी तरह आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं. हालांकि मार्च महीने में यूपी कैबिनेट मंत्री का पदभार मिलने के बाद वह अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में भी रहे हैं. एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने अपने बेटे को घोसी लोकसभा सीट से 2024 चुनाव का उम्मीदवार बनाया है. 

राजभर के मुताबिक, हमें जनता का विश्वास पहले भी मिला है और अब भी मिलेगा. लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार में ओमप्रकाश राजभर पूरी तरह तत्पर भी नजर आ रहे हैं और घोसी लोकसभा के अलग-अलग वर्ग के वोटरों को सुभासपा के समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे हैं. ऐसे में यह देखना होगा कि बद्रीनाथ की युवा रणनीति ओमप्रकाश राजभर और उनके बेटे को घोसी लोकसभा सीट पर कितनी चुनौती दे पाती है.

BJP Candidate List: UP में बीजेपी की लिस्ट पर आज हो जाएगा फाइनल फैसला, इस सीट पर खास मंथन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget