एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पश्चिमी यूपी में बसपा बिगाड़ सकती है सपा-कांग्रेस का खेल! अब मायावती ने चला ये दांव

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की कई सीटों पर बसपा के जाति कार्ड खेलने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. पश्चिमी यूपी में मायावती का एक खास वोट बैंक भी है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की कई सीटों पर बसपा के जाति कार्ड खेलने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. पश्चिमी यूपी में मायावती का एक खास वोट बैंक भी है. इसके अलावा, सपा कांग्रेस से नाराज लोगों के भी बसपा की तरफ जाने की संभावना है. राजनीतिक जानकर बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहले चरण की आठ में से एक बिजनौर सीट रालोद को दी है. इस पर रालोद ने चंदन चौहान को उतारा है. 

बीजेपी ने सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर अपने प्रत्याशियों पर दोबारा भरोसा जताया है. सपा और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन ने भी चुनावी मोहरे सोच समझकर चले हैं लेकिन बसपा ने बहुत सही गणित लगाकर मुकाबलों को दिलचस्प बना दिया है. पश्चिम की कई ऐसी सीटें है जहां पर बसपा की स्थिति मजबूत है. कैराना सीट से भाजपा ने अपने सांसद प्रदीप चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. समाजवादी पार्टी ने कैराना से लगातार तीसरी बार मौजूदा विधायक चौधरी नाहिद हसन की छोटी बहन इकरा हसन को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की घोषणा की है. उनके परिवार का राजनीतिक रसूख ठीक ठाक है. बसपा की तरफ से श्रीपाल राणा मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला इस बार प्रदीप, इकरा और श्रीपाल राणा के बीच ही है.

क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक
वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक अमोदकांत मिश्रा का कहना है कि पश्चिमी यूपी मायावती का गढ़ आज से नहीं जमाने से है. अगर चुनावी ट्रैक को देखें तो बिजनौर और आस पास की सीटों पर उनका वर्चस्व रहा है. उन्होंने बताया कि बिजनौर में मायावती का उम्मीदवार सबसे ज्यादा ताकतवर लग रहा है. बिजनौर सीट पिछली बार भाजपा हार गई थी लेकिन इस बार यह सीट गठबंधन कोटे में रालोद के हिस्से में चली गई. 2019 में यहां से बसपा जीती थी.
 
बसपा की तरफ से चौधरी विजेंद्र सिंह इस बार उतरे हैं. सपा ने दीपक सैनी को उतारा है. ऐसे में सभी दलों से नए प्रत्याशियों के बीच इस बार मुकाबला होगा. चौधरी यहां के जाट नेता हैं. वह पहले रालोद में भी रह चुके हैं. बसपा के जाट कार्ड से इंडिया गठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस सीट पर जाटों की संख्या ठीक ठाक है. मायावती ने यहां से जाट, मुस्लिम और दलित कार्ड खेला है.

ये भी पढ़ें: UP News: राजा दशरथ की कहानी सुन मंच पर छलक पड़े संघमित्रा मौर्य के आंसू, पिता 'रामायण' पर उठाते रहे हैं सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget