एक्सप्लोरर

Srikala Reddy News: अकूत संपत्ति की मालकिन हैं धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी श्रीकला रेड्डी, जानें- क्यों है सुर्खियों में?

Srikala Reddy Net Worth: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी सुर्खियों में हैं. माना जा रहा है कि वो जौनपुर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.

Lok Sabha Election 2024 UP: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच यूपी की जौनपुर सीट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. इस सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे लेकिन, अपहरण और रंगदारी के मामले में उन्हें सात साल की सजा मिलने के बाद उनके इरादों पर पानी फिर गया. धनंजय सिंह के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी सुर्खियों में बनी हुई हैं.

धनंजय सिंह के जेल में जाने के बाद उनके समर्थन चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. पिछले दिनों धनंजय सिंह को लेकर पोस्टर भी लगाए गए थे, जिन पर लिखा था 'जनता करेगी फैसला'. ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीट से उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी चुनाव लड़ सकती है. 

श्रीकला रेड्डी के लिए राजनीति नई नहीं है. इन दिनों वो जौनपुर जिला पंचायत की सदस्य हैं और अपने क्षेत्र में काफी एक्टिव रहती हैं. श्रीकला रेड्डी तेलंगाना के बड़े व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखती है. उनके पिता जितेंद्र रेड्डी भी विधायक रह चुके हैं और माँ भी गांव की सरपंच रह चुकी हैं. 

श्रीकला रेड्डी के पास कुल संपत्ति
श्रीकला रेड्डी और धनंजय सिंह ने साल 2017 में पेरिस में शानदार शादी रचाई थी. अगर उनकी संपत्ति की बात की जाए तो वो भी पति से कुछ कम नहीं है. धनंजय सिंह के चुनावी हलफनामे में पत्नी की संपत्ति का भी जिक्र है. 

धनंजय सिंह के हलफनामे के मुताबिक श्रीकला रेड्डी के पास 6.71 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. इसके साथ ही वो 780 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का मालकिन हैं. उनके पास 1.74 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवर हैं. 

खबरों के मुताबिक धनंजय सिंह पहले जेडीयू से जौनपुर सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बीजेपी से गठबंधन के बाद ऐसा नहीं हो सका, जिसके बाद वो सपा के संपर्क में थे. जिस दिन उन्होंने चुनाव लड़ने का एलान किया उसके अगले ही दिन उन्हें कोर्ट से सात साल की सजा मिल गई है. उनके जेल जाने के बाद उनकी पत्नी सपा के टिकट से चुनाव लड़ सकती हैं.

Lok Sabha Election: जयंत चौधरी को मायावती ने दी नई चुनौती, इस दांव से चौंकाया, बड़ी सेंध लगाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget