एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अमेठी में लोकसभा चुनाव से पहले इस नेता ने छोड़ी कांग्रेस, BJP का थामा दामन, बसपा को भी लगा झटका

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला जारी है. नाराज नेता विरोधी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. अमेठी में दो अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में कांग्रेस (Congress) को तगड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के जिला सचिव ने बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया है. अमेठी से मायावती (Mayawati) की बसपा (BSP) के लिए भी आज अच्छी खबर नहीं आयी. बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीजेपी में शामिल होने की घोषणा कर दी. राष्ट्रीय उपाद्यक्ष विजयंत जय पांडा ने दोनों नेताओं को बीजेपी का पटका पहनाया. बता दें कि नेताओं का एनडीए और इंडिया गठबंधन में शामिल होने का सिलसिला जारी है.

कांग्रेस और बसपा के नेता BJP  में शामिल

टिकट कटने पर पार्टी के खिलाफ बगावत देखने को मिल रही है. विजयंत जय पांडा ने कांग्रेस के जिला सचिव और बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष को बीजेपी की सदस्यता दिलायी. सदस्यता ग्रहण का कार्यक्रम अमेठी के बीजेपी कार्यालय में आयोजित हुआ. बीजेपी में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को सराहा. उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी का दामन थामा है. उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए काम करने की बात कही. 

गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है अमेठी

बता दें कि अमेठी को गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है. केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को उम्मीदवार घोषित करने में देरी पर तंज कसा था. कांग्रेस की पहली लिस्ट में राहुल गांधी को वायनाड से लोकसभा का टिकट मिला है. पहली लिस्ट में 39 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. अमेठई छोड़कर वायनाड से राहुल गांधी को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बीजेपी ने चुटकी ली थी. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा था, "अमेठी से भागे कांग्रेस सरदार, इस बार वायनाड में भी होगी हार. तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार."

फोटो खिंचाई, साथ बिठाया लेकिन नहीं ज्वाइन कराई BJP, बसपा चीफ के करीबी के साथ यूपी में हो गया खेल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget