एक्सप्लोरर

Lok Sabha Chunav: सपा और कांग्रेस के खिलाफ महासमर की तैयारी में चंद्रशेखर आजाद? शुरू किया बड़ा अभियान

UP Lok Sabha Election 2024: सपा से झटका लगने के बाद आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद अकेले ही मैदान में उतर गए हैं. उन्होंने सपा-कांग्रेस के खिलाफ जनसंपर्क अभियान शुरु किया है.

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी से झटका लगने के बाद आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद अब सपा-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ ताल ठोंकना शुरू कर दिया है. सपा ने नगीना सीट से मनोज कुमार को प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद चंद्रशेखर अकेले मैदान में कूद गए हैं, आज वो कई नुक्कड़ सभाओं के जरिए जनसंपर्क करेंगे. 

चंद्रशेखर आजाद नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में ढेला अहीर, टंढेरा, गोपालपुर, दरियापुर, जमालपुर कीरत और गल्लाखेड़ी में दिनभर नुक्कड़ जनसभाएं करेंगे. इस दौरान वो घर-घर जाकर जनसंपर्क कर लोगों से बात करेंगे और अपनी रणनीति के बारे में बताएंगे. इसके साथ ही उन्होंने एक नंबर जारी कर उनकी पार्टी से लोगों के जुड़ने का आह्वान किया है.

नुक्कड़ सभाओं से करेंगे जनसंपर्क
चंद्रशेखर आजाद ने पहले ही नगीना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया था, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि वो सपा कांग्रेस गठबंधन की ओर से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं. माना जा रहा था कि सपा उनके कि लिए नगीना सीट को छोड़ सकती है. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ अखिलेश यादव ने नगीना से सपा प्रत्याशी को उतारकर उन्हें झटका दे दिया है. 

चंद्रशेखर आजाद ने 2022 में हुए मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव में सपा गठबंधन के साथ चुनाव प्रचार किया था, जिसके बाद उनके इंडिया गठबंधन में शामिल होने की चर्चा भी की जा रही थी. लेकिन बात बिगड़ गई. 

चंद्रशेखर लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के खिलाफ मैदान में आ गए हैं. पिछले दिनों उन्होंने दावा किया था कि वो नगीना से चुनाव जरूर लड़ेंगे चाहें उन्हें कोई सपोर्ट करे या न करे. चंद्रशेखर ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने यहां बहुत मेहनत की है. 

चंद्रशेखर आजाद के मैदान में आने से नगीना सीट पर लड़ाई दिलचस्प हो जाएगी. इस सीट पर बीजेपी ने ओम कुमार को प्रत्याशी बनाया है. हालांकि बसपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं. अगर बसपा भी अपना प्रत्याशी उतारती है तो लड़ाई चौतरफा हो जाएगी.

Lok Sabha Election 2024: मेरठ में अखिलेश यादव का 'दलित कार्ड' मायावती के लिए बनेगा चुनौती? बसपा की बढ़ सकती है टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget