एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 5 बार के सांसद और 4 बार विधायक रहे इस बड़े मुस्लिम चेहरे पर अखिलेश यादव का दांव, मायावती के रहे भरोसेमंद

UP News: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्यासियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने संभल सीट से मौजूदा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

Sambhal News: समाजवादी पार्टी ने लोक सभा 2024 आम चुनाव के लिए अपने 16 लोक प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है, संभल से समाजवादी पार्टी के मौजूदा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ का जो पार्लियामेंट में सबसे बुज़ुर्ग सांसद हैं और एक बार फिर सपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है.

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है. लेकिन उत्तर प्रदेश में सियासी हलचले तेज होती जा रही हैं. मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है. पार्टी ने संभल सीट मौजूदा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ को अपना कैंडिडेट घोषित किया है. 

डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ उत्तर प्रदेश में बड़े मुस्लिम नेता के रूप में जाने जाते हैं वह पांच बार के सांसद और चार बार विधायक रहे हैं. उनका जन्म 11 जुलाई 1930 को उत्तर प्रदेश के संभल में हुआ था और वह अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी से 2019 में संभल लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे थे.

2014 बीएसपी की टिकट से जीते थे चुनाव
शफीकुर्रहमान बर्क चार बार विधायक भी रहे हैं. उन्होंने पहली बार 1996 में सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता था.हालांकि 2014 में वह मायावती की बसपा के टिकट पर जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. वह पहली बार 1974 में बीकेडी के टिकिट पर संभल से  विधायक बने थे और 1996 में सपा के टिकिट पर मुरादाबाद से लोक सभा सांसद बने थे. वह एक बार बसपा के टिकिट पर भी संभल से सांसद रह चुके हैं. 

तीन बार वह मुरादाबाद लोक सभा के सांसद रहे और दो बार संभल लोक सभा से सांसद का चुनाव जीत चुके हैं. उनका पौत्र जियाउर्रहमान बर्क़ वर्तमान में मुरादाबाद की कुंदरकी विधान सभा सीट से विधायक है और ख़ुद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ अभी संभल लोक सभा से सांसद हैं. संभल में समाजवादी पार्टी के वह मजबूत प्रत्याशी हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कौन है अकबरपुर से सपा प्रत्याशी? BSP से शुरू किया था राजनीतिक सफर, PDA फॉर्मूले पर बैठे फिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अलीगढ़ में खाकी हुई शर्मसार! नाबालिग से रेप के आरोप में सिपाही गिरफ्तार
अलीगढ़ में खाकी हुई शर्मसार! नाबालिग से रेप के आरोप में सिपाही गिरफ्तार
Barabanki News: बाराबंकी में CMO के शाही स्वागत पर मचा विवाद, DM ईशान प्रताप सिंह ने बैठाई जांच
बाराबंकी में CMO के शाही स्वागत पर मचा विवाद, DM ईशान प्रताप सिंह ने बैठाई जांच
Noida Weather: तेज आंधी और बारिश से नोएडा में परेशानी, 400 पेड़ गिरे, कई जगह लंबा जाम, प्रशासन ने की ये अपील
तेज आंधी और बारिश से नोएडा में परेशानी, 400 पेड़ गिरे, कई जगह लंबा जाम, प्रशासन ने की ये अपील
महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget