एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: क्या रामपुर में सपा उम्मीदवार को मिलेगा आजम खान का समर्थन? सपा उम्मीदवार बोले- 'मुझे उम्मीद है कि...'

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का नामांकन खत्म होने के बाद अब समाजवादी पार्टी के लिए रामपुर (Rampur) सीट पर असमंजस की स्थिति बन गई है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार मोहिबुल्ला नदवी ने शुक्रवार को कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का समर्थन मिलेगा और पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें रामपुर में सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है.

नदवी रामपुर से सपा के आधिकारिक उम्मीदवार हैं, लेकिन आजम खान के करीबी माने जाने वाले आसिम रजा ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है. इसलिए इस सीट पर सपा एवं नदवी के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. आसिम रजा के नामांकन पर नदवी ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी एक परिवार है और उस परिवार के मुखिया अखिलेश यादव जी हैं. उम्मीद है कि लोग छोटी-मोटी चीजों को छोड़कर आगे बढ़ेंगे और मिलकर लड़ेंगे.’’

Lok Sabha Election 2024: जयंत चौधरी को चुभ रही है ये बात, कहा- 'उभरने में बहुत समय लगता है'

क्या मिलेगा समर्थन
यह पूछे जाने पर कि क्या उनको आजम खान का समर्थन मिलेगा तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरी उम्मीद है.’’ वहीं नदवी ने कहा, ‘‘मुझे हिंदू, मुस्लिम सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है और आगे भी मिलेगा.’’ दरअसल, बीते दिनों आजम खान के लेटर बम के चलते स्थानीय इकाई ने इलेक्शन बायकॉट करने की घोषणा की थी. हालांकि अभी इस मुद्दे पर सपा की तरफ से कुछ संकेत नहीं मिले हैं. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर से उम्मीदवार न उतारने से जेल में बंद आजम खां ने बगावत कर दी है. उन्होंने इस सीट पर चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया था. इस बारे में आजम खान की ओर से रामपुर के सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने मीडिया को लिखित बयान भी जारी किया था. हालांकि सपा का नेतृत्व यहां पर चुनाव लड़ना चाहता था.

सपा के प्रवक्ता डॉक्टर आशुतोष वर्मा कहते हैं कि रामपुर और उसके आस पास के क्षेत्र में आजम खान साहब की पकड़ ठीक ठाक है. इसी कारण हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुद आजमा साहब से भेंट कर विस्तृत बातचीत की है. आखिरी फैसला अखिलेश जी को लेना है. आजम साहब का जो लेटर वायरल हो रहा है, पता नहीं उनका है या नहीं, उनकी निजी राय हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वामी यशवीर का बड़ा बयान, मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए रखी यह शर्त
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वामी यशवीर का बड़ा बयान, मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए रखी यह शर्त
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget