एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: सपा से सीट शेयरिंग पर बनी बात, यूपी की इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी RLD

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है. रालोद को समाजवादी पार्टी से गठबंधन में 7 लोकसभा की सीटें मिली हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल को सपा से गठबंधन में 7 लोकसभा सीट मिली हैं, ऐसे में पश्चिमी यूपी की महत्वपूर्ण बागपत लोकसभा सीट पर आरएलडी सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद जयंत चौघरी को लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी शुरू कर ली गई है. बागपत में जयंत चौधरी के समर्थक ही नहीं बल्कि रालोद नेता भी चाहते हैं कि जयंत चौघरी बागपत से लोकसभा चुनाव लड़े या फिर उनकी पत्नी को चुनाव लडाया जाए. हालांकि जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना कम ही है.

दरअसल, राष्ट्रीय लोकदल के हस्तिनापुर क्षेत्र के प्रभारी कुंवर नरेन्द्र सिंह पश्चिमी यूपी के दौरे पर हैं वो अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में जा रहें हैं और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने पर मंथन कर रहें हैं. ऐसे में रालोद के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक इस बात पर जोर दे रहें हैं कि चाहे जो भी हो जयंत चौधरी को बागपत से लोकसभा चुनाव लड़ाया जाए, ताकि पश्चिमी यूपी में बड़ा संदेश जाए और कार्यकताओं और नेताओं का भी मनोबल बढ़े. रालोद हर बूथ को मजबूत करने पर जुटी है और पूरी प्लानिंग कर रही है कि जैसे भी हो पार्टी को लोकसभा चुनाव में संजीवनी मिल जाए और रालोद का पुराना वर्चस्व कायम हो जाए और बीजेपी के विजय रथ को रोका जा सके.

मेरठ से भी जयंत को चुनाव लड़ाने की मांग 
मेरठ में बूथ को मजबूत करने के लिए हस्तिनापुर प्रभारी कुंवर नरेन्द्र सिंह और संयोजक पूर्व विधायक वीरपाल राठी और क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन पहुंचे थे. यहां राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र शर्मा, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, रालोद विधायक प्रसन्न चौघरी, राष्ट्रीय सचिव डा. राजकुमार सांगवान और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत के साथ बूथ प्रभारी भी पहुंचे थे. रालोद कार्यालय पर बैठक शुरू हुई और बूथ को मजबूत करने का मंत्र दिया जा रहा था. इसी दौरान रालोद के नेताओं और कार्यकताओं ने इस बात पर जोर दिया कि जयंत चौधरी को बागपत लोकसभा चुनाव लड़ाया जाए. बागपत सीट चौधरी चरण सिंह की विरासत से जुड़ी हुई है, इसलिए जयंत चौधरी को चुनाव हर हाल में लड़ाया जाना चाहिए. हालांकि कुछ लोग इस बात की पैरवी कर रहें हैं कि जयंत चौधरी राज्यसभा सांसद हैं, इसलिए उनकी पत्नी चारू चौधरी को बागपत से चुनाव लड़ाना चाहिए.

राष्ट्रीय लोकदल के हस्तिनापुर क्षेत्र के प्रभारी कुंवर नरेन्द्र सिंह ने एलान कर दिया कि बागपत लोकसभा सीट से हमारे मुखिया जयंत चौधरी ही चुनाव लड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो जयंत चौधरी को गोदी में उठाकर बागपत ले आएंगे और लोकसभा चुनाव का पर्चा भरवा देंगे. उन्होंने कहा कि मैं जहां भी बूथ की बैठक लेने जा रहा हूं वहां जयंत चौधरी को बागपत से चुनाव लड़ाने की मांग जोर शोर से उठ रही है. बागपत के बडौत में जब मीटिंग ली तो वहां के कार्यकर्ता भी इस बात पर जोर देने लगे कि जयंत चौधरी को बागपत से चुनाव लड़ाना है, क्योंकि अब पश्चिमी यूपी की हवा बदल चुकी है और जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी राम के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है, राम सबके हैं. हालांकि जयंत बागपत लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की हामी भरते हैं या नहीं, ये अंतिम फैंसला जयंत चौधरी का ही होगा.

पूर्व विधायक ने बीजेपी पर बोला जुबानी हमला 
रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्र के संयोजक और पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोला, कहा मुझे बड़ा अफसोस है कि बीजेपी के लोग कह रहें हैं कि हम राम को लाएं हैं, जबकि भगवान राम सभी को लाने वाले हैं और हमारे भी पूजनीय हैं. जनता को ये तय करना है कि जनता किसके साथ है. पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान सहित कई बड़े मुद्दे हैं, जिन पर बीजेपी को घेरा जाएगा. उन्होंने कहा कि सात सीटे गठबंधन में मिली हैं और हर सीट पर जीत हासिल करने को रालोद बड़ी प्लानिंग हर रही है.

ये भी पढ़ें: Krishna Janmabhoomi Case: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में नई अर्जी दाखिल, गर्भगृह को लेकर किया गया नया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget